नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने मंगलवार को पिछले दो माह के भीतर चौथी बार विमान ईंधन की कीमतों में छह फीसदी की बढ़ोतरी की है।
यह बढ़ोतरी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत सात माह के सर्वोच्च स्तर यानी 72 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचने के बाद की गई है।
इस तरह दिल्ली में विमान ईंधन की कीमत 2307 रुपये प्रति किलोलीटर बढ़कर 38,558 रुपये किलोलीटर हो जाएगी जबकि मुंबई में इसकी कीमत 39,789 रुपये प्रति किलोलीटर होगी। ये दरें मंगलवार मध्यरात्रि से प्रभावी होंगी।
सार्वजनिक क्षेत्र की तीन तेल कंपनियां इंडियन ऑयल कारपोरेशन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम ने 15 जून को विमान ईंधन की कीमतों में 12 फीसदी की बढ़ोतरी की थी।
कारोबार की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।








कमेंट्स
0