IBN7 IBN7

[+] 28 और खबरें

Beauty tips: कैसे मात दें मॉनसून को!

Posted on Jul 01, 2009 at 02:25pm IST

Email
Print

क्रिस्टीना पैट्रा

Indiwo.com

मॉनसून आते ही सबके चेहरे खिल उठते हैं लेकिन ये मॉनसून अपने साथ कुछ परेशानियां भी लाता है।

बारिश में भीगना तो सभी को अच्छा लगता है लेकिन अपने आपको सुरक्षित किए बिना भीगने का मतलब होता है परेशानियों को दावत देना। बारिश में भीगने से न केवल आपके बालों पर असर पड़ता है बल्कि आपकी त्वचा भी इसके असर से बच नहीं पाती।

हमने बत्रा क्लीनिक के सीएमडी डॉ. मुकेश बत्रा से बात की और ये जाना कि होम्योपैथिक दवाओं के सेवन से आप कैसे अपने रूखे बेजान बालों में बरसात के मौसम में जान डाल सकते हैं।

त्वचा से जुड़ी परेशानियां

क्या आपने बरसात के मौसम में ये गौर किया है कि कैसे आपकी त्वचा पर झुर्रियां पड़ जाती हैं और उन पर मुंहासे भी निकल जाते हैं। यहां पर आपको कुछ आसान टिप्स दिए जा रहे हैं जिनसे आप इनसे छुटकारा पा सकते हैं।

1-गौरतलब है कि Silicea 6X नाम की 2 होम्योपैथिक गोली दिन में दो बार लेने से आप मुहांसों से छुटकारा पा सकते हैं।

2-इसके अलावा Chrysarobic acid 6C नाम की 5 गोलियों का सेवन दिन में दो बार करने से आप फंगल इन्फेक्शन से बच सकते हैं।

मालूम हो कि बरसात के मौसम में नाखून और उंगलियों के बीच फंगल इन्फेक्शन की शिकायत आम होती है। इसके लिए आपको सिर्फ सफाई की जरूरत है। इसके साथ ही हेवी मेकअप से भी परहेज करना चाहिए।

बालों से जुड़ी परेशानियां

बरसात में बाल गिरना और रूसी होना एक आम बात है। अगर आप थोड़ा सा ध्यान रखें तो आप इन सभी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं।

-चिपके, गीले बालों से छुटकारा पाने के लिए अपने बालों को कंडिशनिंग करें। इसके साथ ही पोनी टेल बना कर रखें।

-अपने बाल की जड़ों को मजबूत बनाने के लिए हेयर मसाज का सहारा ले सकते हैं।

-जब भी बाहर निकले सिर पर स्कार्फ बांध कर निकले। इससे आपके बालों की सुरक्षा होगी।

-इन सबके अलावा अपने बालों में तेल लगाना और उन्हें हफ्ते में तीन बार हल्के गुनगुने पानी से धोना भी बालों के लिए बेहद लाभकारी साबित होता है। बालों को धोने के लिए हल्के शैम्पू या फिर हर्बल शैम्पू का ही प्रयोग करें। अपने बालों को सुखाने के लिये हल्के तौलिए का इस्तेमाल करें।

अपने बालों को बारिश में भीगने से बचाएं क्योंकि इससे आपके बाल खराब होंगे और टूटेंगे भी। अगर आप बारिश में भीग जाते हैं तो अपने बालों को फौरन हल्के शैम्पू से धोएं। इसके बाद अच्छे कंडिशनर का भी इस्तेमाल करें। अगर आपको डैंड्रफ हैं तो एंटी डैंड्रफ शैम्पू का इस्तेमाल करें।

कोशिश करें कि आपने बालों को खुद सूखने दें। लेकिन अगर आपको अपने बाल सुखाने हैं तो ड्रायर का इस्तेमाल करें लेकिन 6 से 8 इंच दूर रख कर। अपने बालों में जेल का इस्तेमाल कभी न करें और मोटे दांत वाले कंघे का इस्तेमाल भी न करें।

अगर आपको डैंड्रफ की शिकायत है तो आप Calcarea Sulph 6X नाम की होम्योपैथिक दवा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसके अलावा अगर डैंड्रफ जाने का नाम नहीं ले रहा तो Kali Sulph 6X दवा का सेवन करें। फिर भी कोई लाभ न हो तो सीधा डॉक्टर के पास जाएं।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: How, To, Beat, Monsoon, Blues



पिछली खबर
बारिश के साथ ही आ गए वॉटर प्रूफ गैजेट्स
अगली खबर
देखें: जर्मनी में रैंप पर जलवे बिखेरती मॉडल्स

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

लाइफस्टाइल में ये भी

Photogallery
फैशन का समा!
10:48 AM, Feb 07, 2012
Photogallery
स्पेन फैशन वीक
08:22 AM, Feb 03, 2012
Photogallery
कूल गैजेट्स!
08:37 AM, Feb 02, 2012
Photogallery
पेटा के समर्थन में
09:02 AM, Jan 31, 2012
Photogallery
फैशन का जलवा
08:24 AM, Jan 31, 2012
Photogallery
फ्रांस फैशन शो
08:11 AM, Jan 30, 2012

देखें: साओ पोलो में मस्ती करती हुई मिस यूनिवर्स प्रतियोगी

12 सितंबर को ब्राजील में होने वाली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता की तैयारी शुरु हो गई है। चुनी गई सुंदरिया साओ पोलो पहुंच रही हैं। ब्राजील में उनका जोरदार स्‍वागत हो रहा है। 08:46 AM, Sep 07, 2011

देखें: लक्मे फैशन वीक में मॉडलों का जलवा

मुंबई में आयोजित लक्मे फैशन वीक में डिजाइनर अनीता डोंगरा के कलेक्शन दिखाती हुई मॉडल 11:55 AM, Sep 20, 2010

नींद के लिए फायदेमंद है एरोबिक्स!

जो लोग नियमित तौर पर एरोबिक्स का अभ्यास करते हैं उनकी नींद, मनोदशा और यहां तक की जीवनशक्ति सुधर जाती है। 14:54 PM, Sep 16, 2010
IBN7