IBN7 IBN7

[+] 351 और खबरें

आडवाणी नहीं बाबरी ध्वंस के मुख्य गुनहगार!

Posted on Jul 01, 2009 at 05:15pm IST | Updated Jul 01, 2009 at 11:32pm IST

नई दिल्ली। बाबरी मस्जिद तोड़ने की जांच कर रहे लिब्राहन आयोग की रिपोर्ट में बीजेपी के कई नेताओं को दोषी ठहराया गया है। आईबीएन 7 को मिली जानकारी के मुताबिक इस रिपोर्ट में विनय कटियार, उमा भारती, और मुरली मनोहर जोशी को दोषी बताया गया है।

कटियार को भड़काऊ भाषण देने और मस्जिद ढहाने की योजना बनाने के लिए दोषी बताया गया है। वहीं रिपोर्ट में कहा गया है कि उमा भारती ने विध्वंस करने वाले कारसेवकों को बढ़ावा दिया और मुरली मनोहर जोशी ने भड़ाकाऊ भाषण दिये।

रिपोर्ट में बीजेपी के सर्वेसर्वा लालकृष्ण आडवाणी और तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव पर भी सवाल खड़े किए गए हैं हालांकि आडवाणी का नाम सीधेतौर पर मुख्य गुनहगारों में नहीं हैं, लेकिन उनकी रथ यात्रा को निशाने पर लिया गया है।

इसके अलावा VHP नेता अशोक सिंघल की भी आलोचना की गई है। उस वक्त बजरंग दल के अध्यक्ष रहे विनय कटियार को भड़काऊ भाषण देने और मस्जिद ढहाने की योजना बनाने का गुनहगार माना गया है। हालांकि आरोपी नेता रिपोर्ट की सच्चाई पर ही सवाल उठा रहे हैं।

बाबरी विध्वंस के मामले में सीबीआई भी बीजेपी के आठ बड़े नेताओं के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है। पार्टी नेताओं को डर सता रहा है कि लिब्राहन रिपोर्ट के बाद कोई नई मुसीबत खड़ी ना हो जाए।

बाबरी ध्वसं की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Libraham Commission, report, adwani, babri dhwansh



पिछली खबर
कुली का ठप्पा तो हटा, आय फिर भी कम
अगली खबर
मायावती की मूर्तियां तीन फुट से ऊंची क्यों हैं?

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

2

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

घुसपैठ की फिराक में एक हजार आतंकी, आर्मी अलर्ट

जम्मू एवं कश्मीर में ऊंचे पर्वतों से बर्फ के पिघलने के साथ ही भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर चौकसी बढ़ा दी है। सेना के सूत्रों ने रविवार को बताया कि करीब 500 से 1,000 आतंकवादी सीमापार से घुसपैठ की फिराक में हैं। 14:29 PM, May 21, 2012

राज्यसभा में आज पेश होगा लोकपाल विधेयक

संसद के मौजूदा बजट सत्र के दौरान लोकपाल विधेयक राज्यसभा में पेश किया जाएगा। विधेयक को सोमवार को सदन की कार्यवाही की सूची में शामिल किया गया है। 13:24 PM, May 21, 2012

काले धन पर श्वेतपत्र जारी, आम माफी की योजना से इंकार

बता दें कि वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने साफ कर दिया था कि इस पत्र में काले धन के मालिक का नाम नहीं दिया जाएगा। क्योंकि काले धन के मुद्दे पर एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट अभी बाकी है। 11:43 AM, May 21, 2012

लश्कर के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

जम्मू एवं कश्मीर के सीमावर्ती जिले पूंछ से आंतकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मॉड्यूल के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। 11:12 AM, May 21, 2012

जम्मू कश्मीर: गोलीबारी में लश्कर का एक आतंकी ढेर

जम्मू एवं कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के जंगल में सोमवार तड़के हुई गोलीबारी में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैय्यबा के एक आतंकवादी को मार गिराया। 11:03 AM, May 21, 2012

देखें: गंगा एक खोज, सफर पहुंचा सुंदरवन

गंगा एक खोज में आज सफर अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। सुंदरवन यानि बंगाल टाइगर का घर पहुंच गया है। 23:11 PM, May 20, 2012

मैंने एक सवाल पूछ लिया तो आपने माओवादी बता दिया!

छात्रा तानिया भारद्वाज ने खत में कहा कि आपने, बंगाल के सबसे महत्त्वपूर्ण व्यक्ति ने सीएनएन आईबीएन के सवाल-जवाब कार्यक्रम में टाउन हॉल में मुझे माओवादी करार दे दिया। मैंने आखिर ऐसा क्या किया था कि मुझे ये तमगा मिला? 19:13 PM, May 20, 2012

बीवी ने जब घर से निकाला तो NRI को रैन बसेरा का सहारा!

एक ऐसा एनआरआई जो कनाडा से बीवी के साथ जालंधर घूमने आया। मगर आज उसके पास कोई ठिकाना नहीं है। वो भिखारियों के लिए बनाए गए रैन बसेरे में रहने को मजबूर है। 17:03 PM, May 20, 2012
IBN7