नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रूस के शहर कजान में आयोजित चैंपियंस चैलेंज-2 टूर्नामेंट जीतने वाली भारत की महिला हॉकी टीम को बुधवार को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने अपने बयान में कहा कि यह सफलता महिला सशक्तिकरण की कहानी बयां करती है। महिला टीम का खिताब जीतना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारी विशेष सफलता है।
भारतीय टीम ने कजान में खेले गए टूर्नामेंट में खिताबी जीत हासिल कर चैंपियंस चैलेंज-1 टूर्नामेंट में खेलने की योग्यता हासिल की। इसी टूर्नामेंट के माध्यम से चैंपियंस लीग के लिए टीमों का चयन होता है।
बयान में आगे कहा गया है कि टीम की इस जीत से महिलाओं और खासतौर पर महिला खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी। इससे वे अपने क्षेत्रों में कुशलतापूर्वक आगे बढ़ सकेंगी।
खेल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
More on: Women, hockey team. pm








कमेंट्स
0