जोहानसबर्ग। दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के कप्तान ग्रीम स्मिथ को देश का ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ चुना गया है जबकि दाएं हाथ के बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स को एकदिवसीय मैचों का ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ घोषित किया गया।
बुधवार को दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट अवॉर्ड्स 2009 की घोषणा की गई। शानदार बल्लेबाजी और कप्तानी करने के लिए स्मिथ को ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ के साथ-साथ ‘टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार भी दिया गया।
एकदिवसीय मैचों में शानदार प्रदर्शन के लिए डिविलियर्स और ट्वेंटी-20 में शानदार बल्लेबाजी करने के लिए जेपी डुमिनी को ‘ट्वेंटी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार दिया गया। रूल्फ वान डी मर्वे और वायने पारनेल को उभरते सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला।
खेल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
More on: Greame Smith, Cricketor of year, Africa








कमेंट्स
0