मुंबई। करीना कपूर अब गीतांजलि ज्वैलर्स को प्रमोट करती नजर आएंगी। गीतांजलि ब्रैन्ड ज्वैलरी मार्केट का एक बड़ा नाम है और अब करीना कपूर उससे जुड़ गई हैं।
वैसे बेबो के अलावा कैटरीन कैफ, ऐश्वर्या रॉय, समीरा रेड्डी, बिपाशा बासु, नीतू चंद्रा, नेहा धूपिया, लारा दत्ता जैसी बॉलीवुड अदाकाराएं भी गीतांजलि की ब्रैन्ड ऐम्बेसडर रह चुकी हैं।
गीतांजलि खूबसूरत अदाकाराओं को कैश करना अच्छे से जानता है इसीलिए तो इस ग्रुप में कैट और ऐश जैसी अदाकाराएं जुड़ीं। लेकिन करीना इसमें से उस ब्रैड की ऐम्बेसडर बनीं जो खास दुल्हनों के लिए लाया जाएगा। इससे पहले भी करीना कई प्रोडक्ट की ब्रैन्ड ऐम्बेसडर रह चुकी हैं।
मनोरंजन की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Kareena, Brand, Ambessdor








कमेंट्स
0