मुंबई। देश के शेयर बाजार गुरुवार को मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में 13 और निफ्टी में आठ अंकों की मामूली वृद्धि दर्ज की गई।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स पिछले बंद की तुलना में 13.02 अंकों (0.09 प्रतिशत)की वृद्धि के साथ 14,658.49 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी भी 7.95 अंकों (0.1 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 4,348.85 पर बंद हुआ।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 16.76 अंकों(0.33 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,144.27 पर और स्मालकैप 42.82 अंकों (0.74 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,800.24 पर बंद हुआ।
कारोबार की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।








कमेंट्स
0