IBN7 IBN7

[+] 202 और खबरें

लोकसभा में आर्थिक सर्वे पेश, इनकम टैक्स में छूट के संकेत

Posted on Jul 02, 2009 at 01:05pm IST | Updated Jul 04, 2009 at 07:53pm IST

Email
Print

नई दिल्ली। वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने आज लोकसभा में आर्थिक सर्वे पेश किया। वित्त मंत्री ने माना कि देश के सामने कई चुनौतियां हैं। लेकिन उन्होंने भरोसा दिलाया कि हमारी अर्थव्यवस्था खासी मजबूत है।

उन्होंने बुनियादे ढांचे और कृषि पर जोर देने की बात की है। प्रणब ने कहा कि बैंकिंग सेक्टर काफी बेहतर स्थिति में है। विनिवेश पर सरकार का खास ध्यान रहेगा। आर्थिक सर्वे में साल 2009-2010 में 25 हजार करोड़ के विनिवेश की बात कही गई है।

इनकम टैक्स और कस्टम डयूटी पर रियायत की ओर संकेत दिए गए हैं। एफबीटी, एसटीटी, सीटीटी को हटाने के संकेत दिए हैं। साथ ही सब्सिडी जारी रखने की बात कही है पर उन्होंने ये भी कहा है कि एलपीजी पर जो सब्सिडी है वो प्रति वर्ष 6-8 सिलेंडर तक ही सीमित रहे। सब्सिडी का बेजा इस्तेमाल न हो इस पर भी सरकार का जोर रहेगा।

वित्त मंत्री ने प्रेट्रोल, डीजल और केरोसीन तेल में सब्सिडी कम करने के भी संकेत दिए हैं। रिपोर्ट में गरीबी में गिरावट दिखाई गई है। 5.80 लाख नए रोजगार के अवसर तलाशे जाएंगे।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Loksabha, Economics, Plane, budget 2009



पिछली खबर
सुस्त पड़ा सेंसेक्स 13 अंक बढ़कर बंद
अगली खबर
पढ़ें: लोकसभा में पेश आर्थिक सर्वे के मुख्य बिंदु

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

मायका बेटी के लिए गेस्टहाउस, बिना इजाजत NO ENTRY

बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला दिया है। बालिग बेटी या बेटा तभी तक अपने मां-बाप के घर में रह सकता है जब तक उनके मां-बाप चाहें। कोर्ट के मुताबिक ये मां-बाप की इच्छा पर निर्भर करता है कि वो अपनी बालिग औलाद को घर में रखें या नहीं। 17:13 PM, Feb 08, 2012

पढ़ें: रेलवे का पूरा ढांचा बदलना चाहते हैं रेल मंत्री!

रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी रेलवे का पूरा ढांचा बदलना चाहते हैं। पहली बार रेल बजट पेश करने की तैयारी में जुटे दिनेश त्रिवेदी मानते हैं कि रेलवे में सुरक्षा से लेकर रखरखाव तक, कुछ भी ठीक नहीं है। 15:07 PM, Feb 08, 2012

पढ़ें: वरिष्ठ राजनयिक को क्यों बचा रहा विदेश मंत्रालय!

चित्रा पर आरोप है कि कुछ साल पहले तुर्की में भारत का राजदूत रहते हुए गलत बिल पर लाखों का गलत भत्ता लिया। इस बारे में विदेश मंत्रालय ने जानकारी देने से मना कर दिया है। 14:34 PM, Feb 08, 2012

TET घोटाला: माध्यमिक शिक्षा परिषद के डायरेक्टर अरेस्ट

उत्तर प्रदेश पुलिस ने टीईटी घोटाले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के डायरेक्टर संजय मोहन को गिरफ्तार कर लिया है। संजय मोहन को कानपुर देहात पुलिस ने गिरफ्तार किया। 13:35 PM, Feb 08, 2012

गुजरात सरकार की निष्क्रियता से बढ़े 2002 के दंगे: हाई कोर्ट

2002 के दंगों में धार्मिक स्थलों को हुए नुकसान के एक मामले में याचिका की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने गुजरात सरकार पर कड़ी टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि सूबे की सरकार ने 2002 में अपने दायित्वों का निर्वहन सही से नहीं किया। 12:40 PM, Feb 08, 2012

लादेन से भी मिला था मुंबई बम धमाकों का आरोपी

मुंबई में 13 जुलाई 2011 को हुए तिहरे बम धमाकों में नया खुलासा हुआ है। धमाकों का आरोपी हारुन, ओसामा बिन लादेन से मिला था और अलकायदा से उसके संबंध थे। 11:54 AM, Feb 08, 2012
IBN7