IBN7 IBN7

[+] 44 और खबरें

लोकसभा में आर्थिक सर्वे पेश, इनकम टैक्स में छूट के संकेत

Posted on Jul 02, 2009 at 01:05pm IST | Updated Jul 04, 2009 at 07:53pm IST

नई दिल्ली। वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने आज लोकसभा में आर्थिक सर्वे पेश किया। वित्त मंत्री ने माना कि देश के सामने कई चुनौतियां हैं। लेकिन उन्होंने भरोसा दिलाया कि हमारी अर्थव्यवस्था खासी मजबूत है।

उन्होंने बुनियादे ढांचे और कृषि पर जोर देने की बात की है। प्रणब ने कहा कि बैंकिंग सेक्टर काफी बेहतर स्थिति में है। विनिवेश पर सरकार का खास ध्यान रहेगा। आर्थिक सर्वे में साल 2009-2010 में 25 हजार करोड़ के विनिवेश की बात कही गई है।

इनकम टैक्स और कस्टम डयूटी पर रियायत की ओर संकेत दिए गए हैं। एफबीटी, एसटीटी, सीटीटी को हटाने के संकेत दिए हैं। साथ ही सब्सिडी जारी रखने की बात कही है पर उन्होंने ये भी कहा है कि एलपीजी पर जो सब्सिडी है वो प्रति वर्ष 6-8 सिलेंडर तक ही सीमित रहे। सब्सिडी का बेजा इस्तेमाल न हो इस पर भी सरकार का जोर रहेगा।

वित्त मंत्री ने प्रेट्रोल, डीजल और केरोसीन तेल में सब्सिडी कम करने के भी संकेत दिए हैं। रिपोर्ट में गरीबी में गिरावट दिखाई गई है। 5.80 लाख नए रोजगार के अवसर तलाशे जाएंगे।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Loksabha, Economics, Plane, budget 2009



पिछली खबर
सुस्त पड़ा सेंसेक्स 13 अंक बढ़कर बंद
अगली खबर
पढ़ें: लोकसभा में पेश आर्थिक सर्वे के मुख्य बिंदु

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

कारोबार में ये भी

भारत में बढ़ी व्यापारिक सुविधाएं, 46वें स्थान पर

पिछले दो वर्षों से मंदी के कारण दुनिया में वैश्विक व्यापार के लिए सुविधाओं की स्थिति खराब हुई है वहीं भारत और अन्य देशों में आर्थिक सुधार की प्रक्रिया जारी रहने के कारण इसमें सुधार हुआ है। 20:08 PM, May 16, 2012

ऐतिहासिक गिरावट, 1 डॉलर= 54.44 रुपए

रुपया अपने सबसे निचले स्तर 54.44 पर पहुंच गया है। पिछले साल दिसंबर में रुपये ने 54.29 का रिकॉर्ड निचला स्तर बनाया था। 13:16 PM, May 16, 2012

वायदा कारोबार के जरिए देश को अरबों रुपए की चपत

कारोबारियों का कहना है कि वायदा कारोबार के जरिये कुछ गिनी चुनी बड़ी कंपनियां गुट बनाकर किसानों और उपभोक्ताओं का शोषण करने में जुटी हुई हैं। 12:57 PM, May 16, 2012

नौकरी की तलाश में ब्रिटेन जाने से पहले खबर पढ़ें

एक नए सर्वेक्षण के मुताबिक ब्रिटेन में पूर्वकालिक नौकरियों के अभाव में लोग पार्टटाइम नौकरी करने को मजबूर है। 12:43 PM, May 16, 2012

शेयर बाजार लुढ़का, सेंसेक्स 16 हजार के नीचे

बाजार में गिरावट बढ़ती नजर आ रही है और सेंसेक्स-निफ्टी करीब 2 फीसदी लुढ़क 16,000 और 4900 के नीचे आ गए हैं। दोपहर 12.12 बजे, सेंसेक्स 328 अंक गिरकर 15999 और निफ्टी 95 अंक गिरकर 4847 के स्तर पर हैं। 12:18 PM, May 16, 2012

करीब 200 अंकों की गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स

निवेशकों में भरोसे की कमी नजर आ रही है और बाजार 1.5 फीसदी से ज्यादा टूटे हैं। 10:46 AM, May 16, 2012

एक साल में 60 फीसदी तक महंगी हो गईं सब्जियां

पिछले साल से लेकर अबतक सब्जी की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोत्तरी हो चुकी है। एक साल में सब्जी की कीमत में साठ फीसदी से ज्यादा की बढ़ोत्तरी हो गई है। दालों की कीमतों में लगभग साढ़े तीस फीसदी की तेजी आई। 12:21 PM, May 15, 2012

पायलट हड़ताल से एयर इंडिया को 100 करोड़ रुपए का घाटा

एयर इंडिया के पायलटों के पिछले सात दिनों से लगातार हड़ताल पर बने रहने से विमानन कम्पनी को 100 करोड़ रुपये का घाटा हो चुका है। 21:39 PM, May 14, 2012

बजट सत्र खत्म होने तक नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल के दाम

पेट्रोलियम मंत्रालय के सूत्रों से मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक सरकार सत्र के दौरान इसकी हरी झंडी देकर खुद के लिए और मुसीबत नहीं खड़ी करना चाहती। 19:29 PM, May 14, 2012

मूडीज ने घटाई एलआईसी और आईसीआईसीआई की ऋण साख

अंतर्राष्ट्रीय साख निर्धारक संस्था मूडीज ने भारतीय जीवन बीमा निगम की विदेशी मुद्रा वित्तीय कारोबार की ऋण साख को बी डबल ए टू से घटाकर बी डबल ए थ्री कर दिया है। 18:57 PM, May 14, 2012
IBN7