IBN7 IBN7

[+] 53 और खबरें

पढ़ें: लोकसभा में पेश आर्थिक सर्वे के मुख्य बिंदु

Posted on Jul 02, 2009 at 13:26 | Updated Jul 02, 2009 at 14:41

Email
Print
0

नई दिल्ली। वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने आज लोकसभा में आर्थिक सर्वे पेश किया। वित्त मंत्री ने माना कि देश के सामने कई चुनौतियां हैं। लेकिन उन्होंने भरोसा दिलाया कि हमारी अर्थव्यवस्था खासी मजबूत है। उन्होंने बुनियादे ढांचे और कृषि पर जोर देने की बात की है। प्रणब ने कहा कि बैंकिंग सेक्टर काफी बेहतर स्थिति में है। विनिवेश पर सरकार का खास ध्यान रहेगा। आर्थिक सर्वे में साल 2009-2010 में 25 हजार करोड़ के विनिवेश की बात कही गई है।

वित्त वर्ष 2008-09 के आर्थिक सर्वेक्षण की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं:

आर्थिक समीक्षा 2008-09 :सार्वजनिक कंपनियों में विनिवेश की सिफारिश

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। वित्त वर्ष 2008-09 की आर्थिक समीक्षा के मुख्य बिंदु:

  • गैर सूचीबद्ध सार्वजनिक कंपनियों को सूचीबद्ध कर उनमें 10 फीसदी तक विनिवेश

  • घाटे में चल रही सार्वजनिक कंपनियों की नीलामी

  • दोहरे कराधान से बचने के लिए लाभांश वितरण कर को युक्ति संगत बनाया जाए

  • सीमा शुल्क छूट पर पुनर्विचार

  • फ्रिंज बेनिफिट टैक्स समाप्त करने की सिफारिश

  • कॉमोडिटी और सेक्युरिटी ट्रांजेक्शन कर को खत्म करने की सिफारिश

  • रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी सीमित कर उसे प्रति परिवार छह से आठ सिलेंडर किया जाए

  • केरोसिन सब्सिडी केवल उन्हीं परिवारों को दी जाए जिनके घर में बिजली और रसोई गैस सिलेंडर नहीं हो

  • ईंधन, खाद्यान्न और उर्वरक सब्सिडी में कटौती

  • बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश सीमा 49 प्रतिशत तक वृद्धि

  • स्वास्थ्य, मौसम बीमा में 100 फीसदी विदेशी निवेश

  • प्रत्येक वर्ष विनिवेश से 25,000 करोड़ रुपये जुटाना

  • लाभ कमाने वाली गैर नवरत्न कंपनियों की 5 से 10 फीसदी हिस्सेदारी की बिक्री

  • आर्थिक समीक्षा 2008-09 में सरकार का कहना है कि निर्धनता की दर में काफी गिरावट हुई है लेकिन कुपोषण की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है।

  • राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण, 2005-06 के अनुसार तीन साल से छोटे उम्र के बच्चों में कुपोषण की मात्रा 45.9 फीसदी है जो अब भी बहुत ज्यादा है। इसमें 1998-99 में 47 फीसदी के स्तर से कोई खास कमी नहीं आई है।

आर्थिक समीक्षा 2008-09: प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि

  • प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी। वर्ष 2008-09 में प्रति व्यक्ति आय 17,334 रुपये थी जबकि वर्ष 2007-08 में यह 17,097 रुपये थी।

  • वर्ष 2008-09 के दौरान चावल का उत्पादन 993.7 लाख टन, गेंहू का उत्पादन 776.3 लाख टन, दालों का उत्पादन 141.8 लाख टन, तिलहन का उत्पादन 281 लाख टन और गेहूं का उत्पादन 2,892 लाख टन होने का अनुमान।

  • कच्चा तेल, पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पाद, कोयला, बिजली, सीमेंट और तैयार इस्पात में वर्ष 2008-09 के दौरान 2.7 फीसदी की बढ़ोतरी।

  • देश की अर्थव्यवस्था पर प्रारंभिक चरण में वैश्विक वित्तीय संकट का असर नहीं।

  • वर्ष 2008-09 के दौरान विदेशी प्रत्यक्ष निवेश का प्रवाह बढ़ा।

  • मार्च 2009 के अंत तक विदेशी मुद्रा भंडार में 252 अरब अमेरिकी डॉलर की राशि थी।

  • वर्ष 2008-09 में कृर्षि व संबद्ध गतिविधियों में वृद्धि में 1.6 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।

  • अनुसूचित जाति व जनजाति, अल्पसंख्यकों और विकलांगों के विकास पर विशेष ध्यान।

  • आधारभूत ढांचे के विकास में सुधार।

  • निर्धनता की दर में गिरावट लेकिन कुपोषण की स्थिति गंभीर।

  • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन देश के 14 राज्यों के 312 चिन्हित जिलों में क्रियान्वित किया जा रहा है।

  • 11वीं पंचवर्षीय योजना में रोजगार के पांच करोड़ 80 लाख अवसर पैदा किए जाएंगें।

  • राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एकीकृत रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के नाम से एक रेलयात्री प्रणाली चलाए जाने का प्रस्ताव है।

  • सर्वशिक्षा अभियान के तहत अब तक 2.7 लाख से अधिक स्कूल खोले गए।

  • पूंजी बाजार में पुनर्जीवन के संकेत।

आर्थिक समीक्षा 2008-09: कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर में गिरावट

  • आर्थिक समीक्षा 2008-09 के मुताबिक बीते वित्त वर्ष में कृषि एवं संबंधित गतिविधियों के विकास में (संशोधित अनुमान के अनुसार) 1.6 प्रतिशत तक की गिरावट आई है। वर्ष 2007-08 में कृषि क्षेत्र का सकल घरेलू उत्पाद में हिस्सा 2003-04 के 21.7 प्रतिशत की तुलना में 17.8 प्रतिशत रहा।

  • सकल घरेलू उत्पाद में उसका योगदान पिछले वर्षो में घटता जा रहा है। वर्ष 2007-08 में राष्ट्रीय निर्यात में कृषि क्षेत्र का योगदान 12.2 प्रतिशत था। देश में रोजगार में भी लगभग 52 प्रतिशत अंश इसी का है। इसके अलावा खाद्यान एवं चारा प्रदान करने, उद्योग को कच्चे माल की आपूर्ति में भी कृषि क्षेत्र की महत्पवूर्ण भूमिका है।

  • पिछले तीन वर्षो (2005-06 से 2007-08 में) 4.9 प्रतिशत से अधिक की औसत वृद्धि के साथ कृषि क्षेत्र ने समग्र वृद्धि में शानदार योगदान दिया और 2007-08 और 2006-07 में क्रमश: 4.9 और 4.0 प्रतिशत से कम वृद्धि हुई है।

  • इसलिए 2008-09 के निष्पादन की समीक्षा पिछले वर्षो के उच्च आधारों के अनुसार करने की आवश्यकता है। कृषि वृद्धि में तेजी से उतार-चढ़ाव आए हैं तथा यह प्रकृति की अनिश्चिता के कारण भी असुरक्षित है।


IBNKhabarMore on: Loksabha, Economics, Plane



पिछली खबर
लोकसभा में आर्थिक सर्वे पेश, इनकम टैक्स में छूट के संकेत
अगली खबर
महंगाई दर शून्य से 1.30 फीसदी नीचे हुई

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

कारोबार में ये भी

गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ

30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 0.23 अंक की गिरावट के साथ 18,238.08 पर खुला। 09:42 AM, Sep 03, 2010

मामूली बढ़त के साथ खुले सेंसेक्स और निफ्टी

30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 9.41 अंकों की बढ़त के साथ 18,215.28 पर खुला। 09:42 AM, Sep 02, 2010

IB अफसरों से मिलने नॉर्थ ब्लॉक पहुंचे ब्लैकबेरी के VP

कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट राबर्ट क्रोव ने नॉर्थ ब्लाक पहुंचकर इंटेलीजेंस ब्यूरो और गृह मंत्रालय के अधिकारियों के साथ मुलाकात की। 13:21 PM, Sep 01, 2010

3जी सेवा इस साल के अंत तक हो जाएगी शुरू

प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को आज थ्री जी स्पेक्ट्रम मिल जाएगा। 10:12 AM, Sep 01, 2010

45 से ऊपर के लोगों के लिए लाइफ कवर 7 गुणा ज्यादा

नई यूलिप पॉलिसी में अब लाइफ कवर ज्यादा होगा। 09:59 AM, Sep 01, 2010

235 अंकों की भारी बढ़त के साथ बंद हुआ सेंसेक्स

30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 56.00 अंकों की बढ़त के साथ 18,027.12 पर खुला। 09:32 AM, Sep 01, 2010

पहली तिमाही में आर्थिक विकास दर 8.8 फीसदी

पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में देश की अर्थव्यवस्था में 8.8 फीसदी की तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई। 15:32 PM, Aug 31, 2010

पेटेंट विवाद में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट पहुंचा माइक्रोसॉफ्ट

पेटेंट की लड़ाई हार चुकी माइक्रोसॉफ्ट कंपनी अब इस मामले को अमेरिकी सर्वोच्च अदालत में ले गई है। 15:26 PM, Aug 31, 2010

खबरों की खोज के लिए गूगल-एपी का समझौता

गूगल ने अमेरिकी समाचार एजेंसी 'एसोसिएटेड प्रेस' (एपी) के साथ ऑनलाइन खबरों से जुड़ा एक समझौता किया है। 14:45 PM, Aug 31, 2010

ब्लैकबेरी झुका, सरकार ने दिया 2 महीने का समय

ब्लैकबेरी फोन निर्माता कंपनी रिसर्च इन मोशन (आरआईएम) ने सोमवार को भारत सरकार के दबाव के आगे घुटने टेक दिए और उसने कहा कि सांकेतिक आंकड़े की सुरक्षा एजेंसियों द्वारा निगरानी हेतु भारत में एक सर्वर स्थापित करने पर वह विचार करेगी। 10:24 AM, Aug 31, 2010
IBN7
IBN7IBN7
IBN7IBN7