मियामी। फ्लोरिडा में बुधवार को 12 फीट लंबे एक पालतू अजगर ने एक बच्ची को मार डाला। ये अजगर टैंक से किसी तरह बाहर आ गया और अपने कमरे में सो रही 2 साल की बच्ची को अपना शिकार बना डाला।
इस अजगर का मालिक उस बच्ची की मां का बॉयफ्रेंड है। उसने अजगर को बच्ची के उपर बैठे हुए पाया। उसने फौरन अजगर को भी उसे भी मार डाला लेकिन बच्ची तब तक मर चुकी थी।
हादसे के बाद उस शख्स से पूछताछ की जा रही है। वहीं राज्य अधिकारियों का मानना है कि दक्षिण पूर्व एशिया में ऐसे 150,000 अजगर हैं जो पालतू हैं।
मालूम हो कि ये अजगर 16 फीट तक लंबे और 30 साल तक जीवित रह सकते हैं। इनका भोजन होते हैं चिड़िया और छोटे जानवर। अगर विशेषज्ञों की मानें तो इन्हें पालने वाले बचपन में तो इन्हें पाल लेते हैं लेकिन जैसे-जैसे ये बड़े होने लगते हैं इन्हें संभालना मुश्कतिल हो जाता है।
वहीं फ्लोरिडा के सभासद बिल नेल्सन ने यूएस कांग्रेस में फरवरी में एक बिल पेश किया था जिसमें उन्होंने रेंगने वाले जन्तुओं के व्यापार पर रोक लगाने का प्रस्ताव रखा था।
अन्य अजब गजब खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
More on: Python, Killed, Baby, Miami








कमेंट्स
0