शिकागो। अमेरिका में दो तिहाई वयस्क मोटापे और अधिक वजन की बीमारी से ग्रसित हैं।
यह बात एक सर्वे के बाद सामने आई। इस अध्ययन में यह भी पता चला कि अगर इस बीमारी पर जल्द से जल्द काबू नहीं पाया गया तो देश में स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के सांसदों का प्रयास विफल हो जाएगा।
अध्ययन में दिल की बिमारियों कैंसर ‘मधुमेह’ जैसी बीमारियों की जड़ मोटापे से लड़ने की रणनीति तैयार करने की बात कही गई है।
तेजी से फैल रही इस बीमारी से स्वास्थ्य पर होने वाले खर्चों में तेजी से बढोतरी हो रही है। अमेरिका के स्वास्थ्य न्यास के कार्यकारी निदेशक जेफ लेवी ने अध्ययन जारी करते हुए कहा कि अगर यह बीमारी इसी तरह फैलती रही तो हम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर और देशों से कैसे मुकाबला कर पाएंगे।
अमेरिका में मिसिसिपी प्रांत मोटापे की समस्या में सबसे आगे है जिसमें करीब एक तीहाई लोग इससे पीड़ित हैं। अमेरिका में हुए अध्ययन के अनुसार तीन और राज्य भयावह रूप से इस बीमारी की चपेट में हैं जिनके नाम हैं वेस्ट वर्जीनिया अलबामा और तनीसी।
पिछले 20 सालों से लगातार बढ़ रही इस बीमारी की चपेट में आने वाले बच्चों की संख्या इस साल कम हुई है। लेकिन युवाओं में यह बीमारी लगातार जारी है। युवाओं में तेजी से बढ़ रही यह बीमारी और इससे होने वाली समस्याएं चिन्ता का कारण बनती जा रही है।
लाइफस्टाइल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।








कमेंट्स
0