अपने हनीमून पर आने वाले खर्च को ध्यान में रखते हुए क्लेयर और स्टुअर्ट लिनले ने अपने शादी समारोह में शामिल होने वाले 160 मेहमानों से बतौर गिफ्ट कैश या वाउचर मांगे।
‘टेलीग्राफ डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक उन लोगों ने ये फैसला तब लिया जब देखा कि उनके पास आने वाले सभी गिफ्टों के डिब्बे करीब-करीब एक ही साइज के हैं। जब मिसेज लिनले ने सभी डिब्बों को खल कर देखा तो हैरान रह गईं। गिफ्ट में मिले करीब सभी डिब्बों में टेस्को की सफेद रंग के 2 स्लाइस टोस्टर (स्लाइस ब्रेड गर्म करने वाले उपकरण) थे।
पिछले शनिवार को पूर्वी यॉर्कशायर में शादी के बंधन में जुड़े नव-विवाहित जोड़े ने गिफ्ट में मिले 24 टोस्टर में से एक को छोड़ बाकी 23 को वापस कर दिया।
अन्य अजब गजब खबरों के लिए यहां क्लिक








कमेंट्स
0