आमतौर पर लोगों के लिए आठ घंटे की नींद जरूरी मानी जाती है। लेकिन एक अध्ययन के मुताबिक औरतों के मामले में कम सोना बेहद खतरनाक है। अध्ययन में बताया गया कि औरतों में नींद की कमी होने से उनमें दिल की बीमारी की संभावना बढ़ जाती है।
‘टेलीग्राफ डॉट को डॉट यूके’ ने अमेरिकी जर्नल ‘स्लीप’ में प्रकाशित शोध का हवाला देते हुए लिखा है कि इंटरल्युकिन 6 के लक्षण उन महिलाओं में ज्यादा दिखे जो कम से कम 8 घंटे की नींद पूरी करती थी। जबकि 7 घंटे सोने वाली औरतों में ऐसे लक्षण ज्यादा पाए गए।
दूसरी तरफ, अति संवेदनशील सी-रियेक्टिव प्रोटीन भी उन महिलाओं ज्यादा पाए गए जो पांच घंटे से कम सोती थीं। वारविक मेडिकल स्कूल के प्रोफेसर और लेखक डॉक्टर मिशेल मिलर ने कहा कि शोध से ये साबित हो चुका है कि कम सोने से औरतों में दिल की संभावना काफी होती है जबकि ये खतरा पुरुषों में कम पाई गई है।
ये रिसर्च रिपोर्ट एक बड़े पैमाने पर सर्वे के बाद तैयार किया गया। जिसमें 35 से 55 साल के लोगों पर 1985 से 1988 के दौरान अध्ययन किया गया। नींद की समय सीमा पर शोध एक प्रश्नावली और स्वास्थ्य पर आधारित था।
लाइफस्टाइल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।












कमेंट्स
0