IBN7 IBN7

[+] 139 और खबरें

धोनी के सूरमाओं को दिखाना होगा पराक्रम

  • एजेंसियां
Posted on Jul 02, 2009 at 16:29

Email
Print
0

सेंट लूसिया। टीम इंडिया अगर लंबे अर्से के बाद कैरेबियाई धरती पर एकदिवसीय सीरीज में जीत का सूखा खत्म करना चाहती है तो उसे शुक्रवार को वेस्ट इंडीज के खिलाफ होने वाले तीसरे वनडे में कागजी शेर की उपमा से निकलकर मैदान पर सचमुच शेर जैसा प्रदर्शन करना होगा।

भारत और वेस्ट इंडीज की टीमें सीरीज में 1-1 की बराबरी पर है। ऐसे में सीरीज कब्जाने के लिए दोनों ही टीमें अपना सवश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहेंगी जिससे विस्फोटक मुकाबला होने की उम्मीद है।

जहां तक मनोवैज्ञानिक लाभ का सवाल है तो वह मेजबान टीम के पास ही होगा। वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड दौरे के निराशाजनक प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए हालिया मैचों में बढ़िया प्रदर्शन किया है। ट्वंटी-20 विश्वकप के अंतिम 4 में पहुंचने के बाद भारत के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में भी टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज मानो सीरीज जीतने के लिए ही खेल रहें हैं।

वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया पहले मैच में बल्लेबाजों के बढ़िया प्रदर्शन के दम पर 20 रन से जीत हासिल करने में तो कामयाब रही लेकिन दूसरे मैच में वही बल्लेबाजी टीम के साथ दगा कर गई और उसे 8 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।

बल्लेबाजी के बूते जीत की झड़ी लगाने वाली भारतीय टीम की यही कड़ी इस सीरीज में टीम के लिए परेशानी का सबब बन गई है। टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह युवराज सिंह और कप्तान महेंद्र सिंह के इर्द गिर्द ही घूमती नजर आ रही है और सीरीज जीतने के लिए कप्तान और उपकप्तान की इस जोड़ी को एक बार फिर से बढ़िया प्रदर्शन करना होगा। बाकी के बल्लेबाजों में युसूफ पठान और दिनेश कार्तिक ही पहले मैच में बढ़िया प्रदर्शन करने में सफल रहे हैं।

खेल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


IBNKhabarMore on: Team, India, Has, To, Work, Hard



पिछली खबर
ग्रीम स्मिथ बने ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’
अगली खबर
फिर T-20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले होगा आईपीएल

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

खेल में ये भी

रूडीशा,स्टीफेंसन ने भी किया कॉमनवेल्थ से किनारा

खेलों के शुरु होने में अब सिर्फ 24 दिन बाकी रह गये हैं लेकिन विदेशी खिलाड़ियों का इन खेलों से हटने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। 18:05 PM, Sep 09, 2010

‘बोपन्ना-कुरैशी साथ खेल सकते हैं तो भारत, पाक क्यों नहीं’

खेल मंत्री एम.एस. गिल ने कहा कि इनकी जोड़ी को भारत और पाकिस्तान के बीच खेल संबंधों को बेहतर करने लिए नेतृत्व करना चाहिए 12:03 PM, Sep 09, 2010

नेटवर्क18 की पहल ‘इंडियन स्पोर्ट्स लीजेंड्स अवॉर्ड्स’

सीएनएन-आईबीएन, आईबीएन7 और आईबीएन-लोकमत ने घोषणा की है ‘इंडियन स्पोर्ट्स लीजेंड्स अवॉर्ड्स’ की। 16:08 PM, Sep 08, 2010

हॉकी: न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को 3-0 से हराया

अर्जेंटीना में जारी महिला हॉकी विश्व कप में भारतीय टीम को एक और हार का सामना करना पड़ा है। 12:56 PM, Sep 08, 2010

कॉमनवेल्थ: 16 मामलों में सीवीसी की जांच जारी

केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़े 16 मामलों को लेकर जांच कर रहा है। 21:22 PM, Sep 07, 2010

पेस-ब्लैक की जोड़ी अमेरिकी ओपन से बाहर

भारत के लिएंडर पेस तथा उनकी जिंबाब्वे की जोड़ीदार कारा ब्लैक अमेरिकी ओपन के मिश्रित युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में हार गई है। 17:36 PM, Sep 07, 2010

दिल्ली में डर लगे तो गेम्स छोड़कर चले आना!

गेम्स में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचने पर किसी खिलाड़ी को खतरे का अहसास होता है और वो वापस लौटना चाहे तो उसे खेलों के पहले ही वापस लौटने के लिए फ्लाइट मुहैया कराई जाएगी। 15:18 PM, Sep 07, 2010

कॉमनवेल्थ खेलों में नहीं होगी स्टार खिलाड़ियों की कमी

अब भी कई सितारें हैं जो इन खेलों में अपनी चमक बिखेरने को पूरी तरह तैयार हैं। 13:25 PM, Sep 07, 2010
Photogallery
दो हसीनाओं की भिड़ंत
09:47 AM, Sep 07, 2010
IBN7
IBN7IBN7
IBN7IBN7