buzz18.com
बॉलीवुड एक्टर दिलीप कुमार पिछले 4 दिनों से मुंबई के सबर्बन अस्पताल में भर्ती हैं लेकिन प्रेम चोपड़ा को छोड़कर उन्हें अभी तक कोई देखने नहीं पहुंचा।
मालूम हो कि दीलिप कुमार को मलेरिया की शिकायत है जिससे वो धीरे-धीरे उबर भी रहे हैं। उन्हें उसी वीआईपी आईसीयू में भर्ती कराया गया है जहां कुछ दिन पहले शिव सेना सुप्रीमो बाल ठाकरे को भर्ती कराया गया था।
सूत्रों के मुताबिक अगर बॉलीवुड की कोई हस्ती युसुफ साहब को देखने पहुंची है तो वो हैं प्रेम चोपड़ा। गौरतलब है कि 86 साल के दिलीप कुमार ने पिछले कुछ दिनों में कुछ खास समाज सेवा नहीं की लेकिन वो बीमार साथियों और उनके परिवार के साथ थोड़ा वक्त जरूर गुजार लेते थे।
दिलीप कुमार को अंतिम बार बीआर चोपड़ा के अंतिम संस्कार में अपनी पत्नी सायरा बानो के साथ देखा गया था।
दुख की बात तो ये कि कुछ साल पहले उसी अस्पताल में जब अमिताभ बच्चन भर्ती हुए थे तो पूरा बॉलीवुड वहां उमड़ पड़ा था।
बहरहाल दिलीप कुमार ने अभी तक बाल ठाकरे, अपने एक पुराने मित्र और सोनिया गांधी से फोन कॉल रिसीव की हैं।
मनोरंजन की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
More on: Bollywood, Forgoten, Deelip, Kumar








कमेंट्स
1