सियोल। दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया द्वारा गुरुवार को अपने पूर्वी तट से दो मिसाइले दागे जाने का दावा किया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार दक्षिण कोरियाई रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि ये संभवत: कम दूरी तक मार करने की क्षमता वाली मिसाइलें हो सकती हैं।
उत्तर कोरिया ने 25 मई के परमाणु परीक्षण के बाद कम दूरी तक मार करने की क्षमता वाली कई मिसाइले दागी थीं।
इससे पहले दक्षिण कोरिया के एक समाचार पत्र ने खबर दी थी कि ऐसा लगता है कि उत्तर कोरिया मिसाइल परीक्षण की तैयारी कर रहा है। इन परीक्षणों में कम दूरी तक मार करने वाली बेलिस्टिक मिसाइलें और रॉकेट शामिल हैं।
दुनिया की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
More on: North, Korea, Missile








कमेंट्स
0