जबलपुर। मध्य प्रदेश में जबलपुर जिले के सिहोरा पुलिस थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के चरित्र की परीक्षा के लिए उसका हाथ खोलते हुए तेल की कड़ाई में डाल दिया जिससे उसका हाथ जल गया। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर उसके पति को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बुधवार को ग्राम भिटोनी निवासी महिला अनोज बाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पति राजभान यादव 12 बजे रात को घर आया और उसके चरित्र पर संदेह व्यक्त करते हुए कहा की गर्म तेल में हाथ डालों अगर नहीं जला तो तुम्हारा चरित्र सही मानूंगा।
राजभान ने उसका दाहिना हाथ पकड़कर गर्म तेल में डाल दिया जिससे उसका हाथ जल गया इसके बाद उसके पति ने उसे धमकाते हुये घर से निकाल दिया।
पुलिस महिला का उपचार करवा रही है तथा उसकी शिकायत पर आरोपी राजभान यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
अन्य अजब गजब खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
More on: Man, Burns, Wife's, Hand, MP








कमेंट्स
0