IBN7 IBN7

[+] 70 और खबरें

ऑस्ट्रेलिया: हर दूसरे दिन पिट रहे भारतीय

  • एजेंसियां
Posted on Jul 02, 2009 at 06:15pm IST

Email
Print

नई दिल्ली। संसद को बताया गया कि ऑस्ट्रेलिया में इस साल भारतीयों पर हमले की 81 वारदात हुईं हैं।

प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री व्यालार रवि ने राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में उन भारतीयों की सूची जारी कर दी जिन पर इस साल हमले हुए हैं।

इस सूची के अनुसार अभी तक ज्यादातर हमले छात्रों पर हो रहे हैं। हमलों को रोकने के बारे में सरकार के प्रयासों का ब्यौरा देते हुए कहा गया कि ऑस्ट्रेलिया में भारतीय विद्यार्थियों पर हमलों के मामले को सर्वोच्च स्तर पर उठाया गया है।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री केबिन रड ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा कार्यभार संभालने के तुरंत बाद टेलीफोन पर बात की थी तब भारतीय विद्यार्थियों पर हमलों के बारे में हमारी चिंता से उन्हें समुचित रप से सूचित कर दिया गया था।

रवि ने बताया कि ऑस्ट्रेलियाई सरकार को यह सूचित किया गया है कि ऐसे हमलों की पुनरावृत्ति न होने दी जाए। ऑस्ट्रेलिया में उच्चायोग और महावाणिज्यिक दूत ऑस्ट्रेलिया के अधिकारियों के साथ संघीय और साथ ही राज्य स्तरों पर निकट संपर्क में है।

उन्होंने कहा कि इन कार्रवाईयों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने इन हमलों की कठोर निंदा की है।

ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने आस्ट्रेलिया में भारतीय विद्यार्थियों की रक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति अपनी दृढ़ वचनबद्धता से अवगत कराया है। जब यह मामला ऑस्ट्रेलिया की संसद में उठा तो प्रधानमंत्री और विपक्ष के नेता मेलकाम टर्नबुल के साथ-साथ कई संसद सदस्यों ने हमलों की निंदा की है और ऑस्ट्रेलिया में पढ़ने वाले भारतीय विद्यार्थियों की रक्षा और सुरक्षा को सुनिश्चत करने के लिए तत्काल कदम उठाने का आह्वान किया।

दुनिया की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Indian, Attacked, In, Australia



पिछली खबर
उत्तर कोरिया ने 2 मिसाइलें दागीं: द.कोरिया
अगली खबर
भारतीय डॉक्टर को कनाडा का सर्वोच्च सम्मान

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

दुनिया में ये भी

मालदीव में तख्तापलट की आशंका, राष्ट्रपति ने पद छोड़ा

समाचार पत्र 'द संडे लीडर' के अनुसार, कोलंबो में मालदीव उच्चायोग के प्रवक्ता ने कहा कि उप राष्ट्रपति मोहम्मद वहीद फिलहाल कार्यवाहक राष्ट्रपति हैं। 15:20 PM, Feb 07, 2012

पाकिस्तान को अमेरिका से मिले नए एफ-16 लड़ाकू विमान

भारत की बढ़ती वायु शक्ति को देखते हुए पाकिस्तान ने सोमवार को अमेरिका से एफ-16 विमानों की अंतिम खेप हासिल कर ली। 14:44 PM, Feb 07, 2012

ओबामा का ईरानी सम्पत्ति जब्त करने का आदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिकी अधिकार क्षेत्र में आने वाली ईरानी सम्पत्तियों को जब्त करने के आदेश दिए हैं। 12:21 PM, Feb 07, 2012

अलकायदा तैयार कर रहा ब्रिटिश महिला आत्मघाती हमलावर!

अलकायदा ब्रिटेन में आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए महिला आत्मघाती हमलावरों को तैयार करने की फिराक में है। 11:52 AM, Feb 07, 2012

यूरोपीय देशों में ठंड का कहर जारी, इटली में 17 की मौत

यूरोपीय देशों में शीतलहर से हो रही मौतों का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। 13:26 PM, Feb 06, 2012

जिसने हमला किया तो उस पर हमला कर देंगे: ईरान

ईरान ने कहा है कि उसके ऊपर दुनिया के जिस हिस्से से हमला किया जाएगा, वह उसी स्थान पर हमले का जवाब देगा। 10:47 AM, Feb 06, 2012

खुलासा! केनेडी के थे व्हाइट हाउस की कर्मचारी से संबंध

अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति जॉन एफ. केनेडी ने ह्वाइट हाउस के एक कमरे में एक महिला कर्मचारी से शाररिक सम्बंध बनाए थे। 10:04 AM, Feb 06, 2012

दोस्ती मजबूत करने को पाक में पढ़ाई जाएगी चीनी भाषा

पाकिस्तान के स्कूलों में जल्द ही चीनी भाषा की शिक्षा दी जाएगी। संघीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री फिरदौस आशिक अवान ने कहा कि देश भर में स्कूली स्तर पर चीनी भाषा पढ़ाने के प्रबंध किए जा रहे हैं और यह कार्यक्रम जल्द शुरू होगा। 15:13 PM, Feb 05, 2012

पाकिस्तान में 64 साल बाद बना स्वतंत्र महिला आयोग

महिलाओं के दर्जे पर राष्ट्रीय आयोग विधेयक 2012 आज संसद के ऊपरी सदन सीनेट में सर्वसम्मति से पारित हो गया। 18:55 PM, Feb 03, 2012

टाईम मैग्जीन के कवरपेज पर भारतीय अटार्नी की तस्वीर

विश्वभर के बाजारों में आज आए टाईम के ताजा अंक में प्रीत भरारा पर कवर स्टोरी दी गई है। 18:45 PM, Feb 03, 2012
IBN7