IBN7 IBN7

[+] 351 और खबरें

वरुण पर केस को न्याय विभाग की हरी झंडी

Posted on Jul 02, 2009 at 06:18pm IST | Updated Jul 02, 2009 at 06:48pm IST

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों के दौरान पीलीभीत में दिया गया भड़काऊ भाषण बीजेपी सांसद वरुण गांधी का पीछा ही नहीं छोड़ रहा। यूपी के न्याय विभाग ने अब वरुण गांधी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है।

इसके बाद बस मुख्यमंत्री मायावती की औपचारिक स्वीकृति का इंतजार है। अगर न्याय विभाग को मायावती की मंजूरी भी मिल जाती है तो वरुण की मुश्किलें बढ़ सकती है। मालूम हो कि चुनाव प्रचार के दौरान वरुण गांधी ने पीलीभीत में भड़काऊ भाषण दिया था, जिसके बाद उनपर एनएसए लगा दिया गया था।

गौरतलब है कि बुधवार को ही वरुण के खिलाफ एक कांग्रेस सांसद ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है। जिसमें उनपर चुनाव जीतने के लिए धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है।

देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Varun, Case, Mayawati



पिछली खबर
पिघल रहे हैं बाबा बर्फानी, आधी रह गई ऊंचाई
अगली खबर
ए राजा ने डाला था जज पर दबाव: जयललिता

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

घुसपैठ की फिराक में एक हजार आतंकी, आर्मी अलर्ट

जम्मू एवं कश्मीर में ऊंचे पर्वतों से बर्फ के पिघलने के साथ ही भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर चौकसी बढ़ा दी है। सेना के सूत्रों ने रविवार को बताया कि करीब 500 से 1,000 आतंकवादी सीमापार से घुसपैठ की फिराक में हैं। 14:29 PM, May 21, 2012

राज्यसभा में आज पेश होगा लोकपाल विधेयक

संसद के मौजूदा बजट सत्र के दौरान लोकपाल विधेयक राज्यसभा में पेश किया जाएगा। विधेयक को सोमवार को सदन की कार्यवाही की सूची में शामिल किया गया है। 13:24 PM, May 21, 2012

काले धन पर श्वेतपत्र जारी, आम माफी की योजना से इंकार

बता दें कि वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने साफ कर दिया था कि इस पत्र में काले धन के मालिक का नाम नहीं दिया जाएगा। क्योंकि काले धन के मुद्दे पर एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट अभी बाकी है। 11:43 AM, May 21, 2012

लश्कर के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

जम्मू एवं कश्मीर के सीमावर्ती जिले पूंछ से आंतकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मॉड्यूल के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। 11:12 AM, May 21, 2012

जम्मू कश्मीर: गोलीबारी में लश्कर का एक आतंकी ढेर

जम्मू एवं कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के जंगल में सोमवार तड़के हुई गोलीबारी में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैय्यबा के एक आतंकवादी को मार गिराया। 11:03 AM, May 21, 2012

देखें: गंगा एक खोज, सफर पहुंचा सुंदरवन

गंगा एक खोज में आज सफर अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। सुंदरवन यानि बंगाल टाइगर का घर पहुंच गया है। 23:11 PM, May 20, 2012

मैंने एक सवाल पूछ लिया तो आपने माओवादी बता दिया!

छात्रा तानिया भारद्वाज ने खत में कहा कि आपने, बंगाल के सबसे महत्त्वपूर्ण व्यक्ति ने सीएनएन आईबीएन के सवाल-जवाब कार्यक्रम में टाउन हॉल में मुझे माओवादी करार दे दिया। मैंने आखिर ऐसा क्या किया था कि मुझे ये तमगा मिला? 19:13 PM, May 20, 2012

बीवी ने जब घर से निकाला तो NRI को रैन बसेरा का सहारा!

एक ऐसा एनआरआई जो कनाडा से बीवी के साथ जालंधर घूमने आया। मगर आज उसके पास कोई ठिकाना नहीं है। वो भिखारियों के लिए बनाए गए रैन बसेरे में रहने को मजबूर है। 17:03 PM, May 20, 2012
IBN7