सिडनी। साइबर कैफे में जाने के आदी लोगों को वहां जाने की अपनी आदत के बारे में दोबारा सोचने की आवश्यकता है। एक नए अध्ययन के अनुसार कई लोगों द्वारा उपयोग किए जाने वाले की-बोर्ड खतरनाक रोगाणुओं के संक्रमण का संभावित स्रोत हैं।
ऑस्ट्रेलिया के स्विनबर्न प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं द्वारा किए गए अध्ययन के अनुसार विश्वविद्यालय परिसर में कंप्यूटर की तीन बड़ी सार्वजनिक सुविधाओं के की-बोर्डों में रोगाणुओं के प्रकार और संख्या का परीक्षण किया गया।
उनकी तुलना कर्मचारियों के कंप्यूटरों के की-बोर्ड से की गई, जिस पर आमतौर पर एक ही व्यक्ति काम करता है। अध्ययन में पाया गया कि बहुउपयोगी कंप्यूटरों के की-बोर्ड में एक व्यक्ति के उपयोग वाले की-बोर्ड की तुलना में रोगाणुओं की संख्या पांच गुना थी। इस अध्ययन का प्रकाशन संक्रमण नियंत्रण के अमेरिकी जर्नल के जुलाई अंक में होगा।
लाइफस्टाइल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।








कमेंट्स
0