टोरंटो। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त भारतीय मूल के कनाडाई न्यूरो सर्जन को इस साल कनाडा के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ कनाडा' से नवाजा गया है। इस साल कुल साठ लोगों को इस सम्मान से नवाजा गया है।
रेगिना में रहने वाले 78 वर्षीय कृष्ण कुमार को अनवरत दर्द (क्रॉनिक पेन) के क्षेत्र में शोधकार्य करने के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। इस योगदान के लिए चिकित्सा विज्ञान की कई प्रमुख संस्थाओं ने भी कुमार का सम्मान किया है।
कुमार पिछले 50 साल से कनाडा में न्यूरो सर्जरी के क्षेत्र में कार्य करते रहे हैं। उन्हें दो दर्जन से अधिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा जा चुका है। यही नहीं, उनके असीम योगदान को देखते हुए दो व्याख्यानों का नामकरण उनके नाम पर किया गया है।
दुनिया की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
More on: Canada, Indian, Doctor








कमेंट्स
0