अस्ताना। कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में आयोजित विश्व धर्म सम्मेलन में गुरुवार को एक भारतीय प्रतिनिधि ने कहा कि भारत के हिंदुओं और मुसलमानों में जारी तनाव का कारण एक-दूसरे के बारे में जानकारी नहीं होना है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध वित्तीय सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनी पारसोली कारपोरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जफर यूनुस सरेशवाला ने विश्व धर्म सम्मेलन के अंतिम दिन कहा कि हां, तनाव मौजूद है लेकिन इसका कारण मुस्लिमों और हिंदुओं की एक-दूसरे के बारे में अनभिज्ञता है।
उन्होंने कहा कि हम एक ही देश में रहते हैं लेकिन मुसलमान हिंदुओं के बारे में नहीं जानते और हिंदू मुसलमानों के बारे में नहीं जानते। इसकी व्याख्या एक उदाहरण देकर करते हुए सरेशवाला ने कहा कि अजान के समय "अल्लाह हो अकबर" का अर्थ होता है "ईश्वर महान है।" जबकि कुछ हिंदू इसे हमले का संकेत समझते हैं, जो बिल्कुल नहीं है।
कुछ लोगों ने मुझसे पूछा कि तुम लोग मुगल शासक अकबर को दिन में पांच बार क्यों याद करते हो। जब मैंने उन्हें इसके बारे में बताया तो उन्हें काफी आश्चर्य हुआ। सरेशवाला ने कहा कि हिंदुओं में मुस्लिमों के बारे में अनभिज्ञता का यह स्तर है। इसी प्रकार अधिकांश मुस्लिम हिंदुओं के बारे में बहुत थोड़ा जानते हैं।
दुनिया की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।








कमेंट्स
3