IBN7 IBN7

[+] 16 और खबरें

सेंट लूसिया में जीत होगी भज्जी का बर्थडे गिफ्ट

  • एजेंसियां
Posted on Jul 02, 2009 at 07:40pm IST | Updated Jul 02, 2009 at 08:22pm IST

Email
Print

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह शुक्रवार को अपना 29वां जन्मदिन मनाएंगे। इसी दिन भारतीय क्रिकेट टीम को सेंट लूसिया में वेस्टइंडीज के साथ तीसरा एकदिवसीय मुकाबला खेलना है। इस मुकाबले को जीतकर जहां भारतीय खिलाड़ी हरभजन को जन्मदिन का तोहफा देना चाहेंगे वहीं हरभजन का भी प्रयास अपने खेल के बूते टीम को जीत दिलाना होगा।

टेस्ट मैचों में 330 और एकदिवसीय मैचों में 208 विकेट झटक चुके हरभजन सिंह का जन्म तीन जुलाई, 1980 को जालंधर में हुआ था। हरभजन के पिता मरहूम सरदार सरदेव सिंह व्यवसायी थे, जिनका बॉल बेयरिंग और वॉल्व बनाने का कारखाना था।

सरदार सरदेव सिंह का देहांत वर्ष 2000 में हुआ। पिता के देहांत के बाद हरभजन परिवार के मुखिया बने और अपने ऊपर आईं सारी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करते हुए अपनी तीन बहनों की अच्छे परिवारों में शादी की।

अपने करियर की शुरुआत में हरभजन ने चरणजीत सिंह भुल्लर से क्रिकेट सीखा। भुल्लर की असमय मौत के बाद हरभजन ने दविंदर अरोड़ा को अपना गुरु बनाया और फिर 1997 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कदम रखा।

एक साल बाद ही हरभजन अपने प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे और फिर इतना आगे निकल गए कि श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के बाद विश्व के दूसरे सबसे सफल ऑफ स्पिन गेंदबाज बने।

25 मार्च, 1998 में महज 18 साल की उम्र में टेस्ट करियर का आगाज करने वाले हरभजन ने अब तक खेले गए 77 टेस्ट मैचों में 30.42 के औसत से 330 विकेट झटके हैं। इसके अलावा टेस्ट मैचों में उनके नाम 1497 रन भी दर्ज हैं।

एकदिवसीय और ट्वेंटी-20 मैचों में भी हरभजन ने शानदार सफलता हासिल की है। वह अब तक 187 एकदिवसीय मैचों में 208 और 17 ट्वेंटी-20 मैचों में 16 विकेट झटक चुके हैं।

भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए खेलने के अलावा हरभजन इंग्लिश काउंटी में सरे और लंकाशायर क्लबों के लिए खेल चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने एशिया एकादश और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मुंबई इंडियंस टीम का भी प्रतिनिधित्व किया है।

खेल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Harbhajan, Birthday, 3 July



पिछली खबर
मोहम्मद आसिफ पर 10 लाख रुपये का जुर्माना
अगली खबर
बुकानन की वजह से हारे पिछली एशेजः मार्टिन

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

खेल में ये भी

लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी डाउ केमिकल

27 साल पहले भोपाल में हुए भीषण गैस कांड के लिए जिम्मेदार यूनियन कार्बाइड की मौजूदा मालिक डाउ केमिकल लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी 11:22 AM, Jan 28, 2012
Photogallery
सानिया-महेश आउट!
12:35 PM, Jan 27, 2012
Photogallery
इंडिया की बुल रेस
11:07 AM, Jan 18, 2012

टकरा सकतीं हैं इंडियन एक्सप्रेस और इंडो-पाक एक्सप्रेस!

पेस-भूपति की जोड़ी और बोपन्ना-कुरैशी की जोड़ी एटीपी टूर फाइनल्स में आमने सामने हो सकती हैं। 14:45 PM, Nov 19, 2011

हांगकांग ओपन: सायना, गुरसाई क्वार्टर फाइनल में हारे

भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना हांगकांग ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हार गईं। 14:37 PM, Nov 18, 2011
Photogallery
चीयर गर्ल्स की मस्ती
11:12 AM, Nov 15, 2011
Photogallery
इट्स पार्टी टाइम
08:30 AM, Oct 31, 2011
Photogallery
एफ वन का पहला दिन
21:12 PM, Oct 28, 2011
Photogallery
एफ-1 के मैदान से...
11:07 AM, Oct 28, 2011
IBN7