इस्लामाबाद। पाकिस्तानी तालिबान का सरगना मौलाना फजलुल्लाह संभवत: स्वात घाटी में जारी अभियान के दौरान मारा गया है। यह जानकारी गुरुवार को मीडिया की एक रिपोर्ट में दी गई है।
पाक समाचार-पत्र ‘न्यूज इंटरनेशनल’ ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि सुरक्षा बलों ने फजलुल्लाह का एक फोन कॉल टैप किया था, जिसमें उसने कमांडरों को और हमले करने का निर्देश दिया था।
कॉल से संकेत मिलता है कि फजलुल्लाह स्वात में किसी जगह था जहां सुरक्षा बलों ने उसकी उपग्रह प्रणाली को निशाना बनाया। टैप किए गए फोन में फजलुल्लाह ने कहा है कि वह चारों ओर से सरकारी सेनाओं से घिर चुका है और बचकर निकलने का कोई रास्ता नहीं है।
पाकिस्तानी सेना का तालिबान के खिलाफ सैन्य अभियान गत 26 अप्रैल से जारी है। इसकी वजह से अब तक 38 लाख लोग बेघर हो चुके हैं। सेना की ओर से हालांकि फजलुल्लाह की मौत की पुष्टि नहीं हुई है।
दुनिया की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
More on: Terrorist, Fazulla, Dead












कमेंट्स
0