IBN7 IBN7

[+] 153 और खबरें

जिंदा हैं जैक्सन, नेट पर दिए जा रहे हैं सबूत!

Posted on Jul 02, 2009 at 10:35pm IST | Updated Jul 03, 2009 at 11:11am IST

Email
Print

नई दिल्ली। पॉप स्टार माइकल जैक्सन जिंदा हैं और इंटरनेट पर इसके सबूत दिए जा रहे हैं। सवाल खड़े किए जा रहे हैं। जैक्सन के दो-दो पोस्टमार्टम हो गए लेकिन कुछ हैं जिनका कहना है कि सबकुछ नकली है। सबकुछ एक प्लान है। ऐसा प्लान जो माइकल जैक्सन की धमाकेदार वापसी के लिए रचा गया है। ये एक ऐसा स्टंट है जो माइकल ने खुद ही रचा है ताकि वो जब इस बार नया एलबम लेकर आएं तो पूरी दुनिया हैरान रह जाए।

जैक्सन के शव की तस्वीर को दुनिया ने देखा। हेलीकॉप्टर से एक स्ट्रेचर पर लदा कप़ड़े से ढका शव उतारा गया। लेकिन किसने देखा कि इस सफेद कपड़े के नीचे जैक्सन हैं। दुनिया ने जो देखा वो मान लिया है। एक घोषणा हुई कि पॉप किंग माइकल जैक्सन की मौत हो गई। लेकिन कुछ हैं जो ये नहीं मानते हैं। इंटरनेट पर उस तस्वीर को लेकर लाखों कयास चल रहे हैं और उनमें से जो सबसे मशहूर हैं वो ये हैं कि हेलीकॉप्टर में जैक्सन खुद बैठे हुए हैं। वो बैठे हुए नजर भी आ रहे हैं। (तस्वीर देखने के लिए वीडियो देखें)। कोई नहीं जानता इसमें कितना सच है कितना झूठ। लेकिन फिर भी हेलीकॉप्टर में नजर आ रही एक छाया लोगों को ये भरोसा दिला रही है कि जैक्सन जिंदा हैं।

अमेरिका के एक मशहूर सेलिब्रेटी ब्लॉगर पेरेज हिल्टन कहते हैं-जैक्सन ने लंदन में होने वाले O2 शो से बचने के लिए ये स्टंट दिखाया है। जैक्सन की मौत नहीं हुई है। जैक्सन ने ऐसा स्टंट उस वक्त भी दिखाया था जब वो अपने महत्वाकांक्षी शो HBO की तैयारी कर रहे थे। 1995 में इस शो की तैयारी के दौरान वो गिर गए थे। जैक्सन ने एक बार फिर यही किया है। वो नहीं चाहते हैं कि लंदन में वो शो करे। वो पहले भी इसकी कई तारीखें कैंसिल कर चुके हैं।




माइकल जैक्सन की आखिरी तस्वीर O2 शो की घोषणा के वक्त मीडिया के कैमरे में कैद हुई। माइकल जैक्सन मंच पर आए। कभी वो तेज होते। तो कभी धीरे। कभी वो ऊर्जा से भरपूर लगते तो कभी बेहद कमजोर। मंच पर माइकल का बेहद रहस्यमय व्यक्तित्व नजर आ रहा था। (वीडियो देखें) लेकिन क्या आपको पता है मंच पर मौजूद हाथ हिलाते हुए माइकल की उस आखिरी छवि के बारे में लोगों का क्या कहना है। वो कहते हैं कि ये माइकल नहीं हैं। लंदन में जो शख्स आखिरी बार माइकल के तौर पर नजर आया असल में वो कोई और ही है। लंदन में माइकल नहीं आए थे बल्कि उनके जैसे चेहरे वाला कोई और आया था जिसे डॉक्टरों ने माइकल जैसा लुक दे दिया था। बाकि कसर मेकअप से पूरी की गई थी।

एक वेबसाइट के फोरम पर लोग कह रहे हैं- माइकल जैक्सन लंदन के O 2 शो में ज्यादा देर तक परफोर्मेंस नहीं कर सकते थे। इससे निपटने के लिए शो के प्रायोजकों ने ये साजिश रची कि माइकल जैक्सन की जगह उनके हमशक्ल को उतारा जाए। शुरू के कुछ मिनट माइकल जैक्सन स्टेज पर रहें। उसके बाद उनका हमशक्ल सामने आ जाए। लेकिन जैक्सन ने इसी साजिश पर आगे बढ़ते हुए अपनी मौत की ही ड्रामा रच दिया। ताकि वो इस दुनिया से दूर होकर गुमशुदगी की जिंदगी जिएं। जैक्सन के एक और दिवाने का तर्क भी ध्यान देने वाला है। ये खुलासा आधारित है जैक्सन के मेन्शन से किए गए आखिरी फोन से। ये आखिरी फोन जैक्सन की मौत से कुछ देर पहले ही किया गया था।

इस फोन कॉल में जैक्सन के घर से एक शख्स ने ऑपरेटर से कहा- डॉक्टर माइकल का सीना दबा रहे हैं। पंप कर रहे हैं। ऑपरेटर पूछता है-कहां है माइकल? माइकल के घर के फोन से बात कर रहा शख्स कहता है-वो बेड पर हैं। बस इसी बातचीत पर सवाल खड़े हो जाते हैं। ऐसा कहा गया था कि माइकल जैक्सन गिर पड़े थे। लेकिन माइकल के एक फैन ने सवाल ये उठाया है कि अगर माइकल जमीन पर गिर गए थे तो उनके सीने को बेड पर पंप क्यों किया जा रहा था। जबकि दुनिया का कोई डॉक्टर ऐसा नहीं करता। हर डॉक्टर ये जानता है कि हार्ट अटैक के दौरान बेड पर सीने को पंप करना खतरे से खाली नहीं होता है। लेकिन माइकल जैक्सन के घर से आए आखिरी फोन पर यही कहा गया। वो बेड पर हैं और डॉक्टर उन्हें पंप कर रहा है। लोगों का कहना है असल में माइकल ने दुनिया से अपने को दूर करने के लिए अपनी मौत की साजिश खुद ही रची। ताकि वो कहीं अकेले में चैन से जिंदगी बिता सके।

जिंदा देखने वाले चश्मदीद भी पैदा हो गए

आपकी हैरानी बढ़ती ही जाएगी क्योंकि लोग न सिर्फ जैक्सन के जिंदा होने के सबूत दे रहे हैं। बल्कि कई तो ऐसे भी हैं जो जैक्सन को उनकी मौत के बाद भी देखने के दावे कर रहे हैं। उन्हें जैक्सन अब भी नजर आ रहे हैं। इंटरनेट पर एक तस्वीर जारी की गई है। इस तस्वीर को जारी करने वाले शख्स का कहना है कि इस तस्वीर में माइकल जैक्सन हैं। लेकिन माइकल जैसा दिखने वाला शख्स इसमें से पीछे से नजर आ रहा है। कोई नहीं जानता माइकल के प्रशंसक ने किसकी तस्वीर ली है।

इसी तरह कैलिफोर्निया के एक बेरोजगार सफाई कर्मचारी ने अपने खुलासे से मीडिया को अपनी ओर खींचा। उसका कहना था कि जिस रात माइकल की मौत हुई उस रात उसने माइकल को देखा। ड्विट सैंटोस कहता है-मैं यूसीएलओ मेडिकल सेंटर के पास था। तभी मैंने देखा की माइकल जैक्सन हॉस्पिटल के पिछले दरवाजे से आ रहे हैं। उन्होंने एक नन के कपड़े पहने हुए थे। उन्होंने खुद को नन के कपड़ों में छुपा रखा था। वो हॉस्पिटल के पिछले दरवाजे से निकले और तेजी से चले गए। मैंने ये सबकुछ अपनी आंखों से देखा। माइकल मरे नहीं हैं बल्कि उन्होंने खुद को छुपा लिया है।

सवाल ये है कि आखिर लोग ये क्यों मान रहे हैं कि माइकल जैक्सन नहीं मरे हैं? इस सवाल का जवाब देना मुश्किल है। ठीक वैसे ही जैसे लोग आज तक ये मानते हैं कि 50 के दशक के महान पॉप गायक एल्विस प्रिसले अभी तक जिंदा हैं। लॉस एजेंलिस एयरपोर्ट की एक चश्मदीद एलिसा चान का कहना है कि उसने जैक्सन को अपनी खुली आंखों से देखा। ये कोई सपना नहीं था। जैक्सन उसके सामने थे। चान ने कहा-माइकल जैक्सन मरे नहीं हैं। मैंने उनकी मौत की खबरों के बाद उन्हें अपनी आंखों से देखा। मैंने लॉस एंजेलिस एयरपोर्ट पर माइकल जैक्सन को देखा। वो एयरपोर्ट पर आए थे। लॉस एंजेलिस से उन्होंने अपने जन्मस्थान गैरी इंडियाना के लिए फ्लाइट पकड़ी। वो मेरी आंखों के सामने से गुजरे।

सेलिब्रेटी ब्लॉगर पेरेज हिल्टन का कहना है-जैक्सन ने अपनी मौत की साजिश इसलिए रची कि वो लंदन टूर से बच सकें। वो अमेरिका से भागकर किसी कैरिबियन आईलैंड पर चले गए हैं। जहां वो अपनी जिंदगी किसी और रूप में बिताना चाहते हैं। खैर सच्चाई चाहे जो भी हो। माइकल की मौत पर जितने भी सवाल खड़े हो जाएं लेकिन असल में तो माइकल जैक्सन अपने करोड़ों प्रशंसकों के दिल में हमेशा जिंदा रहेंगे।

माइकल जैक्सन के बारे में अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: jackson, death mystery, kankal ki zindagi



पिछली खबर
ये क्या! दिलीप कुमार को ही भूल गया बॉलीवुड
अगली खबर
देखें: जैक्सन के आखिरी शो की कैसी थी तैयारी

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

मनोरंजन में ये भी

Photogallery
हैप्पी बर्थडे
16:42 PM, Feb 02, 2012

साथ में रणबीर, फिर भी दबंग से डरीं सोनाक्षी

'दबंग' सलमान से बचने के लिए सोनाक्षी-रणबीर ने अपनी आनेवाली फिल्म 'लुटेरा' के रिलीज की तारीख बदल दी। 19:24 PM, Jan 12, 2012

करीना की शादी की तैयारी शुरू, शादी का जोड़ा बनाएंगी रितु

अगले साल यानि 2012 में करीना कपूर और सैफ अली ख़ान शादी करने जा रहे हैं। दोनों के परिवारों ने शादी की जोरदार तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। 18:46 PM, Aug 08, 2011

सलमान खान से बचते फिर रहे हैं शाहरुख

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख दबंग सलमान खान से बचते फिर रहे हैं। शाहरुख मुंबई में रहते हुए भी मान्यता दत्त की बर्थडे पार्टी में शामिल नहीं हुए। वजह ये कि वहां सलमान से आमना-सामना करना वे नहीं चाहते थे। 17:04 PM, Jul 25, 2011
IBN7