कैनकन(मैक्सिको)। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का कहना है कि दुनिया के 121 देशों में घातक बीमारी स्वाइन फ्लू से अब तक कम से कम 337 लोगों की मौत हो चुकी है। यह बीमारी अब तक 80,000 लोगों को चपेट में ले चुकी है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक केजी फुकुदा ने मेक्सिको के शहर कैनकन में नए आंकड़े को जारी किया।
फुकुदा ने कहा कि इस बीमारी की चपेट में आने वाले ज्यादातर लोग नौजवान थे।
दुनिया की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।












कमेंट्स
0