ममता के पहले रेल बजट से किसे क्या मिलेगा?
Posted on Jul 03, 2009 at 10:56am IST | Updated Jul 03, 2009 at 11:01am IST
यूपीए सरकार की ओर से अपना पहला रेल बजट पेश करते हुए ममता बनर्जी आज कई नई घोषणाएं कर सकती हैं। उन घोषणाओं में आम आदमी, छात्र औऱ बुजुर्गों पर होगा खास ध्यान। बजट में रेल मंत्री के गृह राज्य में नई ट्रेनों की घोषणा के साथ एक वैगन मैन्युफैक्चरिंग इकाई का प्रस्ताव किए जाने की भी संभावना है। इसके अलावा तत्काल कोटा में आरक्षित सीटों में कमी कर सामान्य श्रेणी के सीटों की संख्या बढ़ाए जाने का भी अनुमान है।
रेल मंत्री ममता बनर्जी के पहले रेल बजट से होने वाली कुछ प्रमुख घोषणा इस प्रकार है:
- ममता चला सकती हैं 50 नई रेलगाड़ियां।
- काफी संख्या में नई ट्रेनें शुरू किए जाने की घोषणा हो सकती है।
- यात्रियों के किराए में हो सकता है फेरबदल
- सुपरफास्ट ट्रेनों के किराए में कटौती की उम्मीद
- तत्काल टिकट बुकिंग स्कीम में बदलाव की घोषणा
- ट्रेन में साइड मिडिल बर्थ हटने की उम्मीद
- नए रेलवे ओवर ब्रिज और अंडर ग्राउंड ब्रिज पुल की घोषणा
- रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा के लिए नए सीसीटीवी लगाने की घोषणा
- स्टेशनों पर भी सामान की स्क्रिनिंग सुविधा की घोषणा
- गरीब रथ जैसी कई औऱ सुपर फास्ट ट्रेनों की घोषणा की उम्मीद
- रेलवे की भोजन की गुणवता में हो सकता है सुधार
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
(
अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)
More on: Mamta, Rail, Minister
कमेंट्स
0