लंदन। लिंएडर पेस और जिम्बाब्वे की कारा ब्लैक की जोड़ी ने गुरुवार को ब्राजील के आंद्रे सा और जापान की अई सुगियामा की जोड़ी को 6-3,6-3 से पराजित करके विंबलडन के मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में स्थान बना लिया।
पेस और ब्लैक की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने क्वोर्टरफाइनल जीतने में एक घंटे का समय लगाया।
पेस और ब्लैक ने पहले सेट में अपने प्रतिद्वंद्वियों की सर्विस को दो बार और दूसरे सेट में एक बार तोड़कर आसान जीत हासिल की।
खेल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।












कमेंट्स
0