लिस्बन। पुर्तगाल के अर्थव्यवस्था मंत्री मैनुअल पिनहो को संसद में बहस के दौरान विपक्षी सांसद के प्रति अपमानजनक मुद्रा बनाने के कारण गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा।
पिनहो के इस बर्ताव से आहत प्रधानमंत्री जोसे सोक्रेट्स ने उनकी जमकर आलोचना की। फिलहाल अर्थव्यवस्थ मंत्रालय का कार्यभार वित्त मंत्री टेक्सरिया सेंटोंस संभालेंगे। संसद में राष्ट्रीय बहस के दौरान पिनहो ने वामपंथी पार्टी के सांसद बर्नाडिनो सोअर्स की तरफ इशारा कर आपत्तिजनक मुद्रा बनायी थी।
दुनिया की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।








कमेंट्स
0