लंदन। अमेरिकी पॉप स्टार माइकल जैक्सन की एक महिला मित्र अंतिम वक्त तक उनके साथ थी जिसके बारे में आम लोगों को पता नहीं था। जैक्सन के पूर्व ब्रिटिश अंगरक्षक मैट फिडेस ने यह खुलासा करते हुए दावा किया कि यह महिला मित्र लंबे समय तक पाप सम्राट के साथ रही थी।
एक ब्रिटिश चैनल को दी गई जानकारी में फिडेस ने कहा कि वह महिला कोई बड़ी सेलिब्रिटी नहीं थी और जैक्सन के परिजन उससे परिचित थे। जैक्सन की मादक दवाएं लेने की आदत से फिडेस अच्छी तरह परिचित थे।
उन्होंने जब राक स्टार को इससे दूर रखने की कोशिश की तो वह इसे निजी जिंदगी में दखल मानकर क्रोधित हो गए। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने जैक्सन को इस कदर प्रभावित कर रखा था कि वह इस मामले में किसी और की बात सुनने को तैयार नहीं थे।
मनोरंजन की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।








कमेंट्स
0