हैदराबाद। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री केविन रड ने आज घोषणा की कि प्रान्तीय सरकारों की परिषद ने देश में रह रहे ऑस्ट्रेलियाई विदेशी छात्रों की सुरक्षा के कडे़ इंतजाम करने पर सहमति व्यक्त की है।
यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रान्तीय सरकारों ने विदेशी छात्रों की सुरक्षा कड़ी करने और उनकी ऑस्ट्रेलियाई समुदाय के साथ बातचीत बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की है। विदेशी छात्रों के साथ ऑस्ट्रेलियाई मेहमाननवाजी बढ़ाने के महत्व को रेखांकित हुए मंत्रिपरिषद ने स्थानीय समुदायों के साथ उनकी बातचीत को बढ़ावा देने पर सहमति जताई।
प्रान्तीय सरकारों ने ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल के छह जुलाई को होने वाले भारत दौरे में दिल्ली में प्रमुख भारतीय अधिकारियों और भारत के अन्य शहरों के भ्रमण के दौरान राज्य सरकारों के अधिकारियों से मुलाकात करने का जोरदार समर्थन किया है। इन मुलाकातों में भारतीय अधिकारियों की चिंता को ध्यान से सुनने और भारतीय छात्रों के लिए ऑस्ट्रेलिया के एक सुरक्षित स्थान होने संबंधी आश्वासन देने को भी कहा गया है।
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
More on: Austrlia, Student, Beat








कमेंट्स
0