IBN7 IBN7

[+] 199 और खबरें

बजट: इज्जत से नॉन स्टाप दौड़ी दीदी की ट्रेन

  • एजेंसियां
Posted on Jul 03, 2009 at 01:52pm IST | Updated Jul 03, 2009 at 02:11pm IST

Email
Print

नई दिल्ली। रेल मंत्री ममता बनर्जी ने आज 2009-10 के रेल बजट में दिल्ली से देश के बारह स्थानों के लिए नॉन स्टाप चलने वाली ‘दूरांत एक्सप्रेस’ चलाने और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए इज्जत स्कीम के तहत 25 रूपये का मासिक टिकट देने की आज घोषणा की। जबकि किराया नहीं बढ़ने से मुसाफिरों ने राहत की सांस ली।

रेलवे में मनोरंजन, स्वच्छता और सुरक्षा के नए शुरुआत करने का वादा करते हुए उन्होंने पांच हजार से अधिक डाकघरों पर कंप्यूटरीकृत रेल टिकट उपलब्ध कराने की घोषणा के साथ रेलवे को आम आदमी के दरवाजे पर ला खड़ा किया।

रेलवे के आधुनिकीकरण पर भी ममता की पैनी निगाह रही और उन्होंने फाइबर ऑप्टिक केबल परियोजना के लिए कंप्यूटर विजार्ड सैम पित्रोदा के नेतृत्व में विशेषज्ञ समिति बनाने का प्रस्ताव किया।

एक अन्य विशेषज्ञ समिति विभिन्न समर्पित रेल माल ढुलाई कोरिडोर बनाने के लिए गठित की गई।

रेल बजट में बहुद्देश्यीय परिसर भी बनाने का प्रस्ताव किया है जिसके तहत करीब 50 स्टेशनों को शानदार परिसरों में बदला जाएगा।

बजट में राजधानी ट्रेनों में सफर के दौरान एन्फोटेन्मेंट सेवाएं देने का वादा किया गया। उन्होंने कहा कि लम्बी दूरी की रेलों में कम से कम एक डाक्टर की व्यवस्था की जाएगी और खानपान सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा।

देश में 12 दूरांत एक्सप्रेस चलाने को एक जन्म में एक बार होने वाला काम बताते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि ये ट्रेनें एक स्थान से दूसरे स्थान नान स्टाप चलेंगी।

उन्होंने कहा कि रेलवे में आर्थिक रूप से पिछड़े हुए लोगों और अल्पसंख्यकों को समुचित प्रतिनिधित्व देने का वादा करते हुए उन्होंने कहा कि विकलांगों के लिए भी विशेष भर्ती अभियान चलाया जाएगा।

देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: mamta, Rail



पिछली खबर
बजट: बिना रुके गंतव्य तक पहुंचेंगी 12 नई ट्रेनें
अगली खबर
UPA का आर्थिक सर्वेक्षण झूठ का पुलिन्दा:माया

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

टॉप-25: गुरुवार की सबसे बड़ी खबरें, नए अंदाज में!

देश-दुनिया की सभी खबरें। खबरों के तूफान में है सबसे बड़ी खबरें और उसके अलग-अलग पहलू। इसके अलावा देखिए दिल्ली-मुंबई की सभी अहम खबरें। ये है टॉप-25... 09:43 AM, Feb 09, 2012

जकिया जाफरी केस: SIT की क्लोजर रिपोर्ट कोर्ट में पेश

जकिया जाफरी केस में एसआईटी ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल कर दी है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से बनाई गई एसआईटी ने सीलबंद लिफाफे में ये रिपोर्ट अहमदाबाद में मजिस्ट्रेट की अदालत में दी है। 07:53 AM, Feb 09, 2012

मंत्रियों ने संविधान का अपमान किया, इनको भेजो जेल: अन्ना

कर्नाटक विधानसभा में मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो देखे जाने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजार ने कर्नाटक के तीनों पूर्व मंत्रियों को जेल भेजे जाने की मांग की। 07:23 AM, Feb 09, 2012

मायका बेटी के लिए गेस्टहाउस, बिना इजाजत NO ENTRY

बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला दिया है। बालिग बेटी या बेटा तभी तक अपने मां-बाप के घर में रह सकता है जब तक उनके मां-बाप चाहें। कोर्ट के मुताबिक ये मां-बाप की इच्छा पर निर्भर करता है कि वो अपनी बालिग औलाद को घर में रखें या नहीं। 17:13 PM, Feb 08, 2012

पढ़ें: रेलवे का पूरा ढांचा बदलना चाहते हैं रेल मंत्री!

रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी रेलवे का पूरा ढांचा बदलना चाहते हैं। पहली बार रेल बजट पेश करने की तैयारी में जुटे दिनेश त्रिवेदी मानते हैं कि रेलवे में सुरक्षा से लेकर रखरखाव तक, कुछ भी ठीक नहीं है। 15:07 PM, Feb 08, 2012

पढ़ें: वरिष्ठ राजनयिक को क्यों बचा रहा विदेश मंत्रालय!

चित्रा पर आरोप है कि कुछ साल पहले तुर्की में भारत का राजदूत रहते हुए गलत बिल पर लाखों का गलत भत्ता लिया। इस बारे में विदेश मंत्रालय ने जानकारी देने से मना कर दिया है। 14:34 PM, Feb 08, 2012

TET घोटाला: माध्यमिक शिक्षा परिषद के डायरेक्टर अरेस्ट

उत्तर प्रदेश पुलिस ने टीईटी घोटाले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के डायरेक्टर संजय मोहन को गिरफ्तार कर लिया है। संजय मोहन को कानपुर देहात पुलिस ने गिरफ्तार किया। 13:35 PM, Feb 08, 2012
IBN7