IBN7 IBN7

[+] 202 और खबरें

UPA का आर्थिक सर्वेक्षण झूठ का पुलिन्दा:माया

  • एजेंसियां
Posted on Jul 03, 2009 at 02:28pm IST | Updated Jul 03, 2009 at 02:59pm IST

Email
Print

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने आज संसद में पेश किए गए वर्ष 2009-10 के लिए वार्षिक आर्थिक सर्वेक्षण को जमीनी हकीकत से दूर और झूठे आकड़ों का पुलिन्दा बताया और कहा कि इसके माध्यम से देश की गरीब जनता के साथ एक भद्दा मजाक किया गया है।

मायावती ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र की सत्ता में बैठे लोग गलत बयानी कर रहे हैं। उन्होंने आर्थिक सर्वेक्षण में दिये गये सुझावों को बेहद खतरनाक और जन विरोधी बताया और कहा कि इससे देश में गरीबी और बेराजगारी बढ़ेगी। इसके साथ ही आर्थिक सर्वेक्षण में दिये गये सुझाव पूंजीपतियों और धन्नासेठों की पूरी तरह हिमायत करने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि फरवरी 2009 में केन्द्र सरकार द्वारा यह बताया गया था कि देश की आर्थिक विकास दर 07 प्रतिशत होगी जबकि सर्वे में विकास दर 6.01 प्रतिशत रह जाना बताया गया है।

उन्होंने कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण से यह बात पूरी तरह साफ हो गई कि देश की अर्थ व्यवस्था के सभी क्षेत्रों के विकास दर में गिरावट आई है। यह गिरावट कांग्रेस पार्टी व नेतृत्व वाली यूपीए सरकार की गलत नीतियों का ही नतीजा है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण ही देश में बेरोजगारों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है और इस बात को आर्थिक सर्वेक्षण में भी स्वीकार किया गया है1 सर्वेक्षण के अनुसार मात्र एक माह में ही एक लाख से अधिक लोग बेरोजगार हो गए।

देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Maya, UPA, Allegation



पिछली खबर
बजट: इज्जत से नॉन स्टाप दौड़ी दीदी की ट्रेन
अगली खबर
कांप्लेक्स से पीड़ित हैं ममता बनर्जीः लालू

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

मायका बेटी के लिए गेस्टहाउस, बिना इजाजत NO ENTRY

बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला दिया है। बालिग बेटी या बेटा तभी तक अपने मां-बाप के घर में रह सकता है जब तक उनके मां-बाप चाहें। कोर्ट के मुताबिक ये मां-बाप की इच्छा पर निर्भर करता है कि वो अपनी बालिग औलाद को घर में रखें या नहीं। 17:13 PM, Feb 08, 2012

पढ़ें: रेलवे का पूरा ढांचा बदलना चाहते हैं रेल मंत्री!

रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी रेलवे का पूरा ढांचा बदलना चाहते हैं। पहली बार रेल बजट पेश करने की तैयारी में जुटे दिनेश त्रिवेदी मानते हैं कि रेलवे में सुरक्षा से लेकर रखरखाव तक, कुछ भी ठीक नहीं है। 15:07 PM, Feb 08, 2012

पढ़ें: वरिष्ठ राजनयिक को क्यों बचा रहा विदेश मंत्रालय!

चित्रा पर आरोप है कि कुछ साल पहले तुर्की में भारत का राजदूत रहते हुए गलत बिल पर लाखों का गलत भत्ता लिया। इस बारे में विदेश मंत्रालय ने जानकारी देने से मना कर दिया है। 14:34 PM, Feb 08, 2012

TET घोटाला: माध्यमिक शिक्षा परिषद के डायरेक्टर अरेस्ट

उत्तर प्रदेश पुलिस ने टीईटी घोटाले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के डायरेक्टर संजय मोहन को गिरफ्तार कर लिया है। संजय मोहन को कानपुर देहात पुलिस ने गिरफ्तार किया। 13:35 PM, Feb 08, 2012

गुजरात सरकार की निष्क्रियता से बढ़े 2002 के दंगे: हाई कोर्ट

2002 के दंगों में धार्मिक स्थलों को हुए नुकसान के एक मामले में याचिका की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने गुजरात सरकार पर कड़ी टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि सूबे की सरकार ने 2002 में अपने दायित्वों का निर्वहन सही से नहीं किया। 12:40 PM, Feb 08, 2012

लादेन से भी मिला था मुंबई बम धमाकों का आरोपी

मुंबई में 13 जुलाई 2011 को हुए तिहरे बम धमाकों में नया खुलासा हुआ है। धमाकों का आरोपी हारुन, ओसामा बिन लादेन से मिला था और अलकायदा से उसके संबंध थे। 11:54 AM, Feb 08, 2012
IBN7