लंदन। न्यूकास्टल की एक डिजाइन और मार्केटिंग कंपनी के स्टाफ ने एक दिन बिना कपड़ों के काम किया। उनका कहना था कि ऐसा करके वे अपनी मनोदशा सुधार सकते हैं।
वेबसाइट ‘टेलीग्राफ डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक एक बिजनेस सायकॉलजिस्ट डेविड टेलर के सुझाव पर डिजाइन और मार्केटिंग कंपनी के स्टाफ ने ऐसा किया।
टेलर ने कहा कि अगर वो एक दिन बिना कपड़े पहने काम करेंगे तो उनकी मनोदशा में काफी सुधार आएगा। टेलर ने बताया कि अपने कपड़े उतार कर लोग अपने हिचक को भी कम कर सकते हैं और एक दूसरे से काफी खुल कर ईमानदारी से बात कर सकते हैं।
हालांकि शुरुआत में कुछ लोग इसे करने से कतरा रहे थे लेकिन बाद में सभी ने अपने कपड़े उतार दिए। 23 साल की एक महिला सैम जैकसन एक ऐसी महिला था जिसने सबसे पहले अपने सारे कपड़े उतार दिए। इससे ये हुआ कि जब सभी ने एक दूसरे को बिना कपड़ों के देख लिया तो उनके बीच की झिझक खत्म हो गई।
एक स्टाफ मेंबर का कहना था कि हमारे ऊपर किसी तरह का कोई दबाव नहीं था अगर हम चाहें तो कपड़े पहन कर भी आ सकते थे। लेकिन हम सबके पास खूबसूरत बॉडी थी और किसी को शर्म भी नहीं थी।
वहीं मिस जैक्सन ने बताया कि डेविड को हमें इस काम के लिए तैयार करने में पूरा हफ्ते भर का समय लगा। पहले तो बहुत अजीब लग रहा था लेकिन एक बार बिना कपड़ों के अपनी टेबल तक जाने के बाद सारी झिझक खत्म हो गई।
ये भावनात्मक था लेकिन हमने पाया कि इसके बाद से हम एक-दूसरे से ज्यादा खुल कर बात करने लगे।
अप्रैल महीने में हुए इस एक्सपेरिमेंट को एक टीवी शो ‘नेकेड ऑफिस’ के लिए रिकॉर्ड कर लिया गया था जिसे 9 जुलाई को केबल चैनल वर्जिन-1 पर प्रदर्शित किया जएगा।
अन्य अजब गजब खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
More on: Staff, Striped, For, Morale








कमेंट्स
0