IBN7 IBN7

[+] 199 और खबरें

कांप्लेक्स से पीड़ित हैं ममता बनर्जीः लालू

Posted on Jul 03, 2009 at 04:05pm IST | Updated Jul 03, 2009 at 05:54pm IST

Email
Print

नई दिल्ली। रेलमंत्री ममता बनर्जी द्वारा पेश रेल बजट को आम आदमी भले ही राहतों से भरा बता रहा हो लेकिन पूर्व मंत्री लालू प्रसाद यादव ने इसे रेलवे को फिर से गर्त में धकेलने वाला बताया है। यहां तक कि लालू ने ममता बनर्जी पर कुंठा से पीड़ित होने का आरोप भी लगाया।

लालू ने कहा कि आज जो बजट पेश किया गया है उसे देखकर लगता है कि मंत्रीजी कांप्लेक्स से पीड़ित हैं। हमने जो बजट पेश किया था उसमें कही किसी तथ्य को छुपाया नहीं गया था। आईआईएम-अहमदाबाद और हार्वर्ड तक लोगों ने उसकी तारीफ की थी। राकेश मोहन समिति ने फाइंडिंग दी थीं कि रेलवे की हालत खस्ता है और 25 साल तक इसमें सुधार के कोई लक्षण नहीं हैं। लेकिन हमने उसे मंदी के बावजूद 91 हजार करोड़ के सरप्लस में ला दिया लेकिन आज जो बजट पेश किया गया है उससे मुझे लगता है कि अगर यही हालत रही तो जितने भी सुधार के उपाय किए गए थे वो सभी रिवर्स हो जाएंगे और रेलवे फिर से बदहाल हो जाएगा।

लालू ने कहा कि वर्ल्ड क्लास स्टेशन तो हम खुद कई बार घोषित कर चुके हैं। लेकिन ममता पटना का नाम भूल गईं। वो कह रही हैं कि डबल डेकर ट्रेन चलाएंगी। ये नहीं बताया कि कहां चलाएंगी। कई जगह नदी में पुल हैं, सुरंग हैं, ऊपर इलेक्ट्रिक लाइन हैं तो कैसे डबल डेकर ट्रेन चलाएंगी ये मेरी समझ में नहीं आता। ये बिल्कुल अव्यवहारिक बात है।

उन्होंने कहा कि गरीबों के प्रति जो प्रेम दिखाया है वो अच्छी बात है। मेरे राज में 2 रुपये में पैसेंजर में गरीब आदमी चल रहा है। लेकिन ममता ने ये नहीं बताया कि उनके 25 रुपये के कार्ड के लिए गरीब होने का सर्टिफिकेट कौन देगा। क्या बीपीएल कार्ड ही इसके लिए चलेगा क्योंकि वो कह रही हैं कि सांसद भी दे सकेंगे फिर तो कोई भी ये कार्ड ले लेगा इसलिए ये भी अव्यवहारिक है। चूंचूं का मुरब्बा है। काम करना चाहिए। रेल सबका रेल है। एक दूसरे को श्रेय देना चाहिए।

लालू ने कहा कि जो ट्रेन हमनें घोषित की थीं उन ट्रेनों को भी अफसरों ने इनसे पढ़वा दिया। लालू ने कहा कि बजट में बिहार की उपेक्षा हुई है। 55 नई रेल लाइनों में से एक भी बिहार में नहीं है। तुरंतों सेवा में भी पटना का नाम नहीं है। ट्रेन पटना से होकर जाएगी और यहां के लोग टाटा-बाय बाय करते रहेंगे।

देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Lalu, Reaction, Rail budget



पिछली खबर
UPA का आर्थिक सर्वेक्षण झूठ का पुलिन्दा:माया
अगली खबर
AI कर्मियों को वॉर्निंग:हड़ताल में गए तो कार्रवाई

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

2

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

टॉप-25: गुरुवार की सबसे बड़ी खबरें, नए अंदाज में!

देश-दुनिया की सभी खबरें। खबरों के तूफान में है सबसे बड़ी खबरें और उसके अलग-अलग पहलू। इसके अलावा देखिए दिल्ली-मुंबई की सभी अहम खबरें। ये है टॉप-25... 09:43 AM, Feb 09, 2012

जकिया जाफरी केस: SIT की क्लोजर रिपोर्ट कोर्ट में पेश

जकिया जाफरी केस में एसआईटी ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल कर दी है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से बनाई गई एसआईटी ने सीलबंद लिफाफे में ये रिपोर्ट अहमदाबाद में मजिस्ट्रेट की अदालत में दी है। 07:53 AM, Feb 09, 2012

मंत्रियों ने संविधान का अपमान किया, इनको भेजो जेल: अन्ना

कर्नाटक विधानसभा में मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो देखे जाने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजार ने कर्नाटक के तीनों पूर्व मंत्रियों को जेल भेजे जाने की मांग की। 07:23 AM, Feb 09, 2012

मायका बेटी के लिए गेस्टहाउस, बिना इजाजत NO ENTRY

बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला दिया है। बालिग बेटी या बेटा तभी तक अपने मां-बाप के घर में रह सकता है जब तक उनके मां-बाप चाहें। कोर्ट के मुताबिक ये मां-बाप की इच्छा पर निर्भर करता है कि वो अपनी बालिग औलाद को घर में रखें या नहीं। 17:13 PM, Feb 08, 2012

पढ़ें: रेलवे का पूरा ढांचा बदलना चाहते हैं रेल मंत्री!

रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी रेलवे का पूरा ढांचा बदलना चाहते हैं। पहली बार रेल बजट पेश करने की तैयारी में जुटे दिनेश त्रिवेदी मानते हैं कि रेलवे में सुरक्षा से लेकर रखरखाव तक, कुछ भी ठीक नहीं है। 15:07 PM, Feb 08, 2012

पढ़ें: वरिष्ठ राजनयिक को क्यों बचा रहा विदेश मंत्रालय!

चित्रा पर आरोप है कि कुछ साल पहले तुर्की में भारत का राजदूत रहते हुए गलत बिल पर लाखों का गलत भत्ता लिया। इस बारे में विदेश मंत्रालय ने जानकारी देने से मना कर दिया है। 14:34 PM, Feb 08, 2012

TET घोटाला: माध्यमिक शिक्षा परिषद के डायरेक्टर अरेस्ट

उत्तर प्रदेश पुलिस ने टीईटी घोटाले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के डायरेक्टर संजय मोहन को गिरफ्तार कर लिया है। संजय मोहन को कानपुर देहात पुलिस ने गिरफ्तार किया। 13:35 PM, Feb 08, 2012
IBN7