इस्लामाबाद। मुंबई के गुनहगार और आतंकी संगठन लश्कर के सरदार हाफिज सईद की रिहाई के खिलाफ पाकिस्तान सरकार ने अपनी सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की है।
हाफिज सईद 26/11 को मुंबई में हुए आतंकी हमले का आरोपी है। सबूतों की कमी के चलते लाहौर कोर्ट ने हाफिज को रिहा कर दिया था। हालांकि 23 जून को ही मुंबई की विशेष अदालत ने हाफिज समेत दूसरे 22 आतंकियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था।
पहले पाकिस्तान सरकार ने साफ कहा था कि जब तक भारत सरकार हाफिज के खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं देती है, वो कोई कार्रवाई नहीं करेंगे। मुंबई हमले में पकड़े गए इकलौते जिंदा आतंकी कसाब ने अपने कबूलनामे में हाफिज सईद का नाम साफतौर पर लिया है लेकिन पाक सरकार इस मामले में लगातार झूठ बोल रही है।
दुनिया की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
More on: Mumbai blast, Hafiz, Pakistan








कमेंट्स
0