IBN7 IBN7

[+] 152 और खबरें

नौकरानी के साथ सहमति से बने थे संबंधःशाइनी

Posted on Jul 03, 2009 at 05:49pm IST | Updated Jul 04, 2009 at 10:11am IST

Email
Print

मुंबई। नौकरानी से बलात्कार के आरोप में फंसे फिल्म अभिनेता शाइनी आहूजा की जमानत याचिका पर होने वाली सुनवाई को सात जुलाई तक के लिए टाल दिया गया है। इस दौरान शाइनी ने आज पहली बार कोर्ट को बताया कि नौकरानी के साथ उसने उसकी सहमति से संबंध बनाए थे। शाइनी ने अपनी जमानत याचिका में आरोप लगाया कि नौकरानी किसी और के प्रभाव के आकर उसकी छवि खराब कर रही है और उससे पैसे हड़पना चाहती है।

अभियोजन पक्ष ने ये कहकर इसका विरोध किया कि शाइनी के कपड़ों, चादर और पीड़िता के शरीर में शाइनी का सीमन मिला है। पीड़िता की बॉडी पर कहीं भी नाखूनों के निशान नहीं है जबकि शाइनी के हाथ पर नाखूनों के निशान हैं जो बताते हैं कि ये सहमति से नहीं बल्कि जोरजबर्दस्ती से हुआ है। अभियोजन पक्ष की ये भी दलील थी कि शाइनी को बेल मिली तो वो भाग सकता है और पीड़िता पर भी अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर दबाव डाल सकता है।

याचिका में शाइनी ने अपनी जमानत के लिए अपनी अधूरी फिल्मों का भी हवाला दिया लेकिन अभियोजन पक्ष ने ये कहकर इसका विरोध किया कि सरकार पहले ही ये ऐलान कर चुकी है कि ये केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा इसलिए मुकदमें में देरी होने और फिल्में लटकने का सवाल ही पैदा नहीं होता।

बाद में शाइनी आहूजा के वकील ने कोर्ट से सभी रिपोर्ट्स पढ़ने के लिए वक्त मांगा। अब तक आई सभी रिपोर्ट्स में बलात्कार की पुष्टि हुई है। हालांकि गुरुवार को शाइनी की मेडिकल रिपोर्ट को कोर्ट में पेश नहीं किया गया था। गौरतलब है कि शाइनी पिछले 3 हफ्ते से जेल में बंद हैं। गुरुवार को हुई सुनवाई के बाद उनको 16 जुलाई तक फिर से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

मनोरंजन की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Shainy, Case, Hearing



पिछली खबर
समीक्षा: ‘कम्बख्त इश्क’ से हंसी नदारद है
अगली खबर
जरूरत होने पर पहनूंगी बिकनी : अमृता

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

मनोरंजन में ये भी

Photogallery
हैप्पी बर्थडे
16:42 PM, Feb 02, 2012

साथ में रणबीर, फिर भी दबंग से डरीं सोनाक्षी

'दबंग' सलमान से बचने के लिए सोनाक्षी-रणबीर ने अपनी आनेवाली फिल्म 'लुटेरा' के रिलीज की तारीख बदल दी। 19:24 PM, Jan 12, 2012

करीना की शादी की तैयारी शुरू, शादी का जोड़ा बनाएंगी रितु

अगले साल यानि 2012 में करीना कपूर और सैफ अली ख़ान शादी करने जा रहे हैं। दोनों के परिवारों ने शादी की जोरदार तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। 18:46 PM, Aug 08, 2011

सलमान खान से बचते फिर रहे हैं शाहरुख

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख दबंग सलमान खान से बचते फिर रहे हैं। शाहरुख मुंबई में रहते हुए भी मान्यता दत्त की बर्थडे पार्टी में शामिल नहीं हुए। वजह ये कि वहां सलमान से आमना-सामना करना वे नहीं चाहते थे। 17:04 PM, Jul 25, 2011
IBN7