नई दिल्ली। स्काई वॉचर के लिए आज का दिन बेहद रोचक साबित हो सकता है। दरअसल आज सूरज पृथ्वी से सबसे ज्यादा दूरी पर होगा। इस दिन को अफैलायन कहा जाता है।
गौरतलब है कि शनिवार सुबह 7.30 बजे पृथ्वी सूरज से सबसे ज्यादा दूरी (152,097,040 किलोमीटर) पर होगी। इससे पहले जनवरी महीने में सूरज पृथ्वी के सबसे नजदीक आया था। ये जानकारी साइंस पॉपुलराइजेशन ऑफ कम्यूनिकेशन एंड एजुकेटर्स (स्पेस) के साइंस प्रेसिडेंट चंद्र भूषण देवगन ने दी।
देवगन ने बताया कि हर साल जुलाई महीने में पृथ्वी अफैलायन पर होता है यानी सूरज से सबसे ज्यादा दूर और हर जनवरी में प्रीफैलायन यानी पृथ्वी से सबसे ज्यादा पास।
जब सूरज इतना दूर हो जाता है तो इस दिन तापमान में कोई कमी क्यों नहीं होती इस पर देवगन ने बताया कि इसके कई कारण होते हैं। गौर करने वाली बात यह कि पृथ्वी की सतहों के कारण हमें अलग-अलग मौसम का अनुभव होता है न कि सूरज के पृथ्वी के पास या दूर जाने के कारण। मालूम हो कि सूरज की रोशनी उपमहाद्वीपों का तापमान बढ़ाती है न कि समुद्र का।
लाइफस्टाइल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
More on: Sun, To, Be, Farthest, From, Earth








कमेंट्स
0