लखनऊ। बीजेपी सांसद वरुण गांधी फिर मुश्किल में हैं। लोकसभा चुनावों के दौरान पीलीभीत में दिया गया भड़काऊ भाषण उनका पीछा ही नहीं छोड़ रहा। यूपी सरकार ने वरुण गांधी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है।
इससे पहले न्याय विभाग ने वरुण पर मुकदमा चलाने को हरी झंडी दिखाई थी। इसके बाद इसपर मुख्यमंत्री मायावती की मुहर लगनी थी। मायावती ने शुक्रवार को पीलीभीत के जिला कलेक्टर को इसकी इजाजत दे दी। अब पुलिस इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर सकती है।
गौरतलब है कि चुनाव प्रचार के दौरान वरुण गांधी ने पीलीभीत में भड़काऊ भाषण दिया था, जिसके बाद उनपर एनएसए लगा दिया गया था। बुधवार को वरुण के खिलाफ एक कांग्रेस सांसद ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है। जिसमें उनपर चुनाव जीतने के लिए धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है।
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
More on: Varun, Case, Mayawati








कमेंट्स
0