IBN7 IBN7

[+] 195 और खबरें

स्पीड न्यूज: पढ़ें-शुक्रवार की सभी बड़ी खबरें

Posted on Jul 03, 2009 at 06:53pm IST | Updated Jul 03, 2009 at 08:22pm IST

Email
Print


रेल बजट के ट्रैक पर टॉप स्पीड में दौड़ी ममता मेल

नई दिल्ली। रेल मंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को वर्ष 2009-10 का रेल बजट पेश किया। बतौर रेल मंत्री ममता ने आज तीसरी बार रेल बजट पेश किया। इससे पहले एनडीए सरकार में उन्होंने दो बार रेल बजट पेश किया था।




संसद में अपने बजट भाषण में ममता ने कहा कि पैसेंजरों की सुविधा का खयाल मेरी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि रेल बजट में 50 स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास स्टेशन का दर्जा दिया जाएगा। इनमें सीएसटी मुंबई, पुणे, नागपुर, हावड़ा, नई दिल्ली, वाराणसी, चैन्नै, लखनऊ आदि स्टेशन शामिल हैं।

इसके अलावा रेल मंत्री मामता बमर्जी ने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स बनाए जाएंगे, जिसमें यात्रियों के लिए तमाम इंतजाम होंगे। विकलागों और बुजुर्गों क लिए स्पेशन कोच की व्यवस्था का भी बजट में ऐलान किया गया है।

साथ ही उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर बहुउद्देश्यीय परिसर बनेगा जिनमें होटल और व्यावसायिक केन्द्र होंगे औऱ लम्बी दूरी की रेलगाड़ी में कम से कम एक डाक्टर तैनात किया जाएगा।

रेल बजट को सत्तारुढ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के नेताओं ने समाज के सभी वर्गो के हितों का रखवाला बताया है जबकि विपक्ष ने इसे महज वायदों का पिटारा करार दिया।


शाइनी की जमानत पर सुनवाई 7 तक के लिए टली

मुंबई। नौकरानी से बलात्कार के आरोप में फंसे फिल्म अभिनेता शाइनी आहूजा की जमानत याचिका पर होने वाली सुनवाई को सात जुलाई तक के लिए टाल दिया गया है।

शाइनी आहूजा की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सेशन कोर्ट में सुनवाई होनी थी लेकिन शाइनी के वकील की मांग पर इसे टाल दिया गया। दरअसल शाइनी के वकील ने कोर्ट से सभी रिपोर्ट्स पढ़ने के लिए वक्त मांगा है। अबतक आई सभी रिपोर्ट्स में बलात्कार की पुष्टि हुई है। हालांकि गुरुवार को शाइनी की मेडिकल रिपोर्ट को कोर्ट में पेश नहीं किया गया था।

गौरतलब है कि शाइनी पिछले 3 हफ्ते से जेल में बंद हैं। गुरुवार को हुई सुनवाई के बाद उनको 16 जुलाई तक फिर से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


मैं ही हूं जैक्सन के बच्चों की असली मां: डेबी

नई दिल्ली। पॉप गायक माइकल जैक्सन की जायदाद को लेकर कानूनी लड़ाई होगी। जैक्सन की पूर्व पत्नी डेबी रो ने कहा है कि वो उनके दो बच्चों की जिम्मेदारी सौंपे जाने के लिए कोर्ट जाएंगी। गुरुवार को लॉस एंजेलिस में एक इंटरव्यू में डेबी ने कहा कि वो अपने बच्चों की जिम्मेदारी अपने पास रखना चाहती हैं।

माइकल जैक्सन और डेबी के दो बच्चे हैं-12 साल के प्रिंस माइकल और 11 साल की पेरिस माइकल केथरीन। माइकल के तीसरे बच्चे की मां के बारे में जानकारी नहीं है। फिलहाल माइकल के बच्चों की अस्थाई तौर पर जिम्मेदारी जैक्सन की मां को सौंपी गई है। जैक्सन की पूर्व पत्नी डेबी रो ने उन आरोपों को भी खारिज कर दिया जिसमें कहा गया है कि वो बच्चों की असली मां नहीं हैं।

डेबी ने कहा कि इसके लिए वो डीएनए टेस्ट करवाने को भी तैयार हैं कि वो ही दोनों बच्चों की असली मां हैं। डेबी ने ये भी कहा कि वो माइकल जैक्सन के पिता जो जैक्सन को बच्चों से दूर रखने के लिए कोर्ट से अपील करेंगी।


लाखों भक्तों ने किए भगवान विट्ठल के दर्शन

मुंबई। महाराष्ट्र की सबसे मशहूर पंढरपुर की धार्मिक यात्रा का शुक्रवार को आखिरी दिन पूरा हुआ। इस मौके पर लाखों भक्तों ने भगवान विट्ठल के दर्शन किए। पंढरपुर में ये समां देखने लायक होता है।

हर ओर भगवान विट्ठल का जयघोष सुनाई देता है। इस यात्रा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। करीब एक हजार साल पहले पंढरपुर की यात्रा वारकरी संप्रदाय ने शुरू की थी। वारकरी संप्रदाय के जनक संत ज्ञानेश्वर और तुकाराम की पालकियां पुणे जिले के आलंदी तीर्थ क्षेत्र से निकाली जाती हैं।

लाखों भक्त इन पालकियों को लेकर पंढरपुर के लिए प्रस्थान करते हैं। पंढरपुर को महाराष्ट्र का बैकुंठ धाम माना जाता है। दूर-दराज से पैदल चलते हुए हजारों लाखों भक्तों की अटूट श्रद्धा देखकर किसी का भी नतमस्तक होना लाजमी है।


कमाई में नंबर वन बनी हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना

लॉस एंजेलिस। मशहूर पत्रिका 'फोर्ब्स' का कहना है कि पिछले साल एंजलिना जोली सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड अभिनेत्री रहीं। उन्होंने जून 2008 से जून 2009 के बीच 2.7 करोड़ डॉलर की कमाई की।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक जोली की ज्यादा कमाई पिछले साल आई फिल्म 'वांटेड' से हुई। उन्हें अगले साल बनने वाली फिल्म 'साल्ट' के लिए अभी से भारी रकम अदा की गई है।

कमाई के मामले में जेनिफर एनिस्टन दूसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने कुल 2.5 करोड़ डॉलर की कमाई की। मेरिल स्ट्रीप 2.4 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।


रेल बजट के बाद सरपट भागा शेयर बाजार

मुंबई। देश के शेयर बाजार शुक्रवार को बढ़तके साथ बंद हुए। सेंसेक्स में 254 और निफ्टी में 75 अंकों की वृद्धि दर्ज की गई।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स पिछले बंद की तुलना में 254.56 अंकों (1.74 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 14,913.05 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी में 75.40 अंकों (1.7 प्रतिशत) की वृद्धि दर्ज की गई और यह 4,424.25 पर बंद हुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में भी बढ़त दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 42.95 अंकों (0.83 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,187.22पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 24.71 अंकों (0.43 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,824.95 पर बंद हुआ।


पाक परमाणु वैज्ञानिकों के आतंकियों से रिश्ते!

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के एटम बम आतंकियों के हाथ लगने का खतरा ज्यादा बढ़ गया है क्योंकि परमाणु संयंत्रों में काम करने वाले लोग आतंकियों के साथ मिल सकते हैं। ये खुलासा किया है अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए के पूर्व अधिकारी रॉल्फ मोवाट लार्सन ने।

उनके मुताबिक आंतरिक खतरों से निपटने में पाकिस्तानी अधिकारियों का रिकॉर्ड काफी खराब रहा है। उन्होंने पाकिस्तान के बदनाम परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर खान के नेटवर्क का भी हवाला दिया, जिसके तहत ईरान, लीबिया और उत्तर कोरिया को संवेदनशील परमाणु तकनीक मुहैया कराई गई।

रॉल्फ के मुताबिक पाकिस्तानी परमाणु वैज्ञानिकों की संस्था यूटीएन के अलकायदा और तालिबान से करीबी रिश्ते हैं। रॉल्फ ने ये चौंकाने वाला खुलासा किया है कि यूटीएन के मुखिया बशीरुद्दीन महमूद के ओसामा बिन लादेन से रिश्ते हैं। लादेन ने उनसे परमाणु बम बनाने की जानकारी मांगी थी।


माया की मूर्तियों के खिलाफ सपा का शोक दिवस

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में शोक दिवस मनाया। ये शोक दिवस मायावती की मूर्तियां जगह-जगह स्थापित करने के विरोध में मनाया गया।

लखनऊ में इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल काटा। कार्यकर्ताओं को बैरिकेड लगाकर रोकने की कोशिश की गई जिसके चलते उनकी पुलिस से झड़प हो गई। गुस्साई भीड़ में तब्दील हो चुके कार्यकर्ताओं को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट मायावती से मूर्तियों पर बारह सौ करोड़ रुपये फूंकने पर पहले ही जवाब मांग चुका है। किसी मुख्यमंत्री की ओर से खुद की मूर्तियां लगवाने का ये देश में पहला मामला है। जिस पर सियासत पहले से गर्माई हुई है।

समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को उत्तर प्रदेश में भुनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है, इस आस में कि वो अपना खोया हुआ जनाधार एक बार फिर हासिल कर सके।


वरुण पर मुकदमा चलाने को मायावती की मंजूरी

लखनऊ। बीजेपी सांसद वरुण गांधी फिर मुश्किल में हैं। लोकसभा चुनावों के दौरान पीलीभीत में दिया गया भड़काऊ भाषण उनका पीछा ही नहीं छोड़ रहा। यूपी सरकार ने वरुण गांधी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है।

इससे पहले न्याय विभाग ने वरुण पर मुकदमा चलाने को हरी झंडी दिखाई थी। इसके बाद इसपर मुख्यमंत्री मायावती की मुहर लगनी थी। मायावती ने शुक्रवार को पीलीभीत के जिला कलेक्टर को इसकी इजाजत दे दी। अब पुलिस इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर सकती है।

गौरतलब है कि चुनाव प्रचार के दौरान वरुण गांधी ने पीलीभीत में भड़काऊ भाषण दिया था, जिसके बाद उनपर एनएसए लगा दिया गया था। बुधवार को वरुण के खिलाफ एक कांग्रेस सांसद ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है। जिसमें उनपर चुनाव जीतने के लिए धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है।


टीम इंडिया के मैनेजर की सजा पर फैसला बाद में

नई दिल्ली। टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया के मैनेजर रहे बी चामुंडेश्वरनाथ को यौन शोषण की क्या सजा दी जाए इसके बारे में बीसीसीआई कोई भी फैसला आंध्रा क्रिकेट संघ की रिपोर्ट मिलने के बाद ही करेगी।

चामुंडेश्वरनाथ बोर्ड की हाई प्रोफाइल मार्केटिंग कमेटी के सदस्य हैं। इस कमेटी में विजय माल्या, फारूक अब्दुल्ला जैसे दिग्गज लोग भी शामिल हैं। उनको आंध्र प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव पद से पहले ही हटा दिया गया है।

गौरतलब है कि चामुंडेश्वरनाथ पर 8 महिला खिलाड़ियों ने शोषण का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक चामुंडेश्वरनाथ ने उन्हें काफी परेशान किया। इस बारे में आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री सविता रेड्डी पहले ही जांच बैठाने का आदेश दे चुकी हैं। जांच के बाद आरोपों का असली रंग बाहर आ पाएगा।

चामुंडेश्वरनाथ पर अपने पद के बेजा इस्तेमाल और घिनौनी हरकतों के आरोप ने पूरे क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया है। अगर आरोप साबित हो जाते हैं तो भारतीय क्रिकेट पर बहुत बड़ा दाग लग जाएगा।


दंगा प्रभावित मैसूर शहर में स्थिति तनावपूर्ण

मैसूर। कर्नाटक के शहर मैसूर में हुई साम्प्रदायिक हिंसा के अगले दिन शुक्रवार को स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में थी। दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे।

मैसूर के पुलिस उपायुक्त पी. मन्निवन्न ने बातचीत में कहा कि स्थिति शांतिपूर्ण है। गुरुवार शाम से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में 150 जवानों वाली त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) की दो कंपनिया गश्त कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि एहतियातन कदम उठाते हुए हमने क्यातामारनहल्ली, मंडी, उदयगिरी और नरसिम्हाराजा कॉलोनी में स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने के आदेश दिए हैं।


बैतुल्लाह के गढ़ में ड्रोन हमला, 15 आतंकी मरे

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के वजीरिस्तान में एक आतंकवादी ठिकाने पर शुक्रवार को अमेरिका ने ड्रोन हमला किया। इस हमले में तीन मिसाइलें दागे जाने से कम से कम 15 लोग मारे गए। बताया जाता है कि अफगानिस्तान की सीमा से सटे दक्षिणी वजीरिस्तान के लाधा के कोकट खेल गांव में एक मकान पर मिसाइलें दागी गईं। हमले में इमारत जमींदोज हो गई।

एक स्थानीय खुफिया अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि हमें मिली सूचना के मुताबिक हमले में 15 लोग मारे गए हैं और 33 घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि मरने वालों में स्थानीय तालिबानी और अल कायदा के आतंकवादी शामिल हैं। उन्होंने बताया हम ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कहीं इस हमले में कोई प्रमुख व्यक्ति तो नहीं मारा गया।

तालिबानियों ने हमले के बाद इलाका सील कर दिया है और मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। लाधा, बैतुल्लाह महसूद का गढ़ माना जाता है। समझा जाता है कि सुरक्षा बलों और नागरिकों को निशाना बनाकर किए गए बहुत से आत्मघाती हमलों में उसी का हाथ था। उस पर 50 लाख डॉलर का इनाम भी है।


हाफिज की रिहाई के खिलाफ पाक सरकार की अर्जी

इस्लामाबाद। मुंबई के गुनहगार और आतंकी संगठन लश्कर के सरदार हाफिज सईद की रिहाई के खिलाफ पाकिस्तान सरकार ने अपनी सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की है।

हाफिज सईद 26/11 को मुंबई में हुए आतंकी हमले का आरोपी है। सबूतों की कमी के चलते लाहौर कोर्ट ने हाफिज को रिहा कर दिया था। हालांकि 23 जून को ही मुंबई की विशेष अदालत ने हाफिज समेत दूसरे 22 आतंकियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था।

पहले पाकिस्तान सरकार ने साफ कहा था कि जब तक भारत सरकार हाफिज के खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं देती है, वो कोई कार्रवाई नहीं करेंगे। मुंबई हमले में पकड़े गए इकलौते जिंदा आतंकी कसाब ने अपने कबूलनामे में हाफिज सईद का नाम साफतौर पर लिया है लेकिन पाक सरकार इस मामले में लगातार झूठ बोल रही है।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Speed news, IBN7



पिछली खबर
वरुण पर मुकदमा चलाने को मायावती की मंजूरी
अगली खबर
ममता के रेल बजट से मुंबई नाराज

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

मायका बेटी के लिए गेस्टहाउस, बिना इजाजत NO ENTRY

बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला दिया है। बालिग बेटी या बेटा तभी तक अपने मां-बाप के घर में रह सकता है जब तक उनके मां-बाप चाहें। कोर्ट के मुताबिक ये मां-बाप की इच्छा पर निर्भर करता है कि वो अपनी बालिग औलाद को घर में रखें या नहीं। 17:13 PM, Feb 08, 2012

पढ़ें: रेलवे का पूरा ढांचा बदलना चाहते हैं रेल मंत्री!

रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी रेलवे का पूरा ढांचा बदलना चाहते हैं। पहली बार रेल बजट पेश करने की तैयारी में जुटे दिनेश त्रिवेदी मानते हैं कि रेलवे में सुरक्षा से लेकर रखरखाव तक, कुछ भी ठीक नहीं है। 15:07 PM, Feb 08, 2012

पढ़ें: वरिष्ठ राजनयिक को क्यों बचा रहा विदेश मंत्रालय!

चित्रा पर आरोप है कि कुछ साल पहले तुर्की में भारत का राजदूत रहते हुए गलत बिल पर लाखों का गलत भत्ता लिया। इस बारे में विदेश मंत्रालय ने जानकारी देने से मना कर दिया है। 14:34 PM, Feb 08, 2012

TET घोटाला: माध्यमिक शिक्षा परिषद के डायरेक्टर अरेस्ट

उत्तर प्रदेश पुलिस ने टीईटी घोटाले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के डायरेक्टर संजय मोहन को गिरफ्तार कर लिया है। संजय मोहन को कानपुर देहात पुलिस ने गिरफ्तार किया। 13:35 PM, Feb 08, 2012

गुजरात सरकार की निष्क्रियता से बढ़े 2002 के दंगे: हाई कोर्ट

2002 के दंगों में धार्मिक स्थलों को हुए नुकसान के एक मामले में याचिका की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने गुजरात सरकार पर कड़ी टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि सूबे की सरकार ने 2002 में अपने दायित्वों का निर्वहन सही से नहीं किया। 12:40 PM, Feb 08, 2012

लादेन से भी मिला था मुंबई बम धमाकों का आरोपी

मुंबई में 13 जुलाई 2011 को हुए तिहरे बम धमाकों में नया खुलासा हुआ है। धमाकों का आरोपी हारुन, ओसामा बिन लादेन से मिला था और अलकायदा से उसके संबंध थे। 11:54 AM, Feb 08, 2012
IBN7