IBN7 IBN7

[+] 139 और खबरें

आईपीएल को लक्ष्य न बनायें युवा: गावस्कर

  • एजेंसियां
Posted on Jul 03, 2009 at 19:07 | Updated Jul 03, 2009 at 20:40

Email
Print
0

मुंबई। क्रिकेट जगत के महानतम खिलाड़ियों में शुमार ‘लिटिल मास्टर’ सुनील गावस्कर ने युवा क्रिकेटरों को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की जगह देश के लिए खेलने को प्राथमिकता देने की सलाह दी है।

गावस्कर ने गुरुवार को यहां दिलीप सरदेसाई स्मारक व्याख्यानमाला में कहा कि आईपीएल में मिलने वाले पैसे की वजह से मौजूदा दौर में अभिभावक अपने बच्चों को क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित कर रहे है। लेकिन इससे भी अधिक चिंता की बात यह है कि ये युवा क्रिकेटर आईपीएल के लिए खेलने का मौका मिलने को ही अपना लक्ष्य मानने लगे हैं। इन युवाओं को मेरी सलाह यही है कि वे देश के लिए खेलने को अपना लक्ष्य मानकर चलें।

गावस्कर ने कहा कि इन युवा क्रिकेटरों को सही मार्गदर्शन की जरूरत होगी और यह जिम्मेदारी वरिष्ठ लोगों को ही उठानी होगी। उन्होंने कहा कि क्रिकेट से मिलने वाले बेशुमार धन और प्रचार की वजह से युवाओं का ध्यान भटकने की आशंका लगातार बनी रहेगी। ऐसी स्थिति में हमें उन्हें सलाह और मार्गदर्शन देते रहना होगा।

बहरहाल गत महीने इंग्लैंड में संपन्न ट्वेंटी-20 विश्व कप टूर्नामेंट में भारतीय टीम के निराशाजनक प्रदर्शन की वजह उन्होंने थकान को न मानते हुए कहा कि विपक्षी टीमों के अच्छे खेल ने इस टीम को बाहर कर दिया। गावस्कर ने ट्वेंटी-20 क्रिकेट का समर्थन करते हुए कहा कि यह क्रिकेट को ओलंपिक खेलों में शामिल करने का माध्यम बन सकता है।

खेल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


IBNKhabarMore on: Gavasker, Ipl, Youngster



पिछली खबर
टीम इंडिया के मैनेजर की सजा पर फैसला बाद में
अगली खबर
भारतीय युवा खिलाड़ियों में दम नहीं: मियांदाद

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

खेल में ये भी

रूडीशा,स्टीफेंसन ने भी किया कॉमनवेल्थ से किनारा

खेलों के शुरु होने में अब सिर्फ 24 दिन बाकी रह गये हैं लेकिन विदेशी खिलाड़ियों का इन खेलों से हटने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। 18:05 PM, Sep 09, 2010

‘बोपन्ना-कुरैशी साथ खेल सकते हैं तो भारत, पाक क्यों नहीं’

खेल मंत्री एम.एस. गिल ने कहा कि इनकी जोड़ी को भारत और पाकिस्तान के बीच खेल संबंधों को बेहतर करने लिए नेतृत्व करना चाहिए 12:03 PM, Sep 09, 2010

नेटवर्क18 की पहल ‘इंडियन स्पोर्ट्स लीजेंड्स अवॉर्ड्स’

सीएनएन-आईबीएन, आईबीएन7 और आईबीएन-लोकमत ने घोषणा की है ‘इंडियन स्पोर्ट्स लीजेंड्स अवॉर्ड्स’ की। 16:08 PM, Sep 08, 2010

हॉकी: न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को 3-0 से हराया

अर्जेंटीना में जारी महिला हॉकी विश्व कप में भारतीय टीम को एक और हार का सामना करना पड़ा है। 12:56 PM, Sep 08, 2010

कॉमनवेल्थ: 16 मामलों में सीवीसी की जांच जारी

केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़े 16 मामलों को लेकर जांच कर रहा है। 21:22 PM, Sep 07, 2010

पेस-ब्लैक की जोड़ी अमेरिकी ओपन से बाहर

भारत के लिएंडर पेस तथा उनकी जिंबाब्वे की जोड़ीदार कारा ब्लैक अमेरिकी ओपन के मिश्रित युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में हार गई है। 17:36 PM, Sep 07, 2010

दिल्ली में डर लगे तो गेम्स छोड़कर चले आना!

गेम्स में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचने पर किसी खिलाड़ी को खतरे का अहसास होता है और वो वापस लौटना चाहे तो उसे खेलों के पहले ही वापस लौटने के लिए फ्लाइट मुहैया कराई जाएगी। 15:18 PM, Sep 07, 2010

कॉमनवेल्थ खेलों में नहीं होगी स्टार खिलाड़ियों की कमी

अब भी कई सितारें हैं जो इन खेलों में अपनी चमक बिखेरने को पूरी तरह तैयार हैं। 13:25 PM, Sep 07, 2010
Photogallery
दो हसीनाओं की भिड़ंत
09:47 AM, Sep 07, 2010
IBN7
IBN7IBN7
IBN7IBN7