सैन फ्रांसिस्को। दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन की लोकप्रियता और प्रसिद्धि को भुनाने की होड़ में अब लोगों के कंप्यूटरों तक वायरस पहुंचने वाले भी पीछे नहीं रहे। इन दिनों जैक्सन के नाम का एक वायरस लोगों के कंप्यूटर को 'करप्ट' कर रहा है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक जैक्सन के नाम का वायरस किसी ई-मेल के जरिए आपके कंप्यूटर तक पहुंचेगा। उस पर 'रिमेंबरिंग माइकल जैक्सन' संदेश होगा। इस ई-मेल के साथ एक जिप-फाइल होगी, जिसे डाउनलोड करते ही आपका कंप्यूटर वायरस से संक्रमित हो जाएगा।
सोफोज नाम की कंप्यूटर कंपनी के वरिष्ठ तकनीकी सहयोगी ग्राहम क्यूले बताते हैं कि यह ई-मेल 'सारा माइकलजैक्सन.डॉट कॉम' साइट के माध्यम से आपके कंप्यूटर तक पहुंच रहा है। आपको बताया जाता है कि इसमें जैक्सन से जुड़े फोटो और गानों के वीडियो संलग्न हैं लेकिन उन्हें डाउनलोड करते ही आपका कंप्यूटर खराब होने की स्थिति में पहुंच सकता है।
अन्य अजब गजब खबरों के लिए यहां क्लिक करें
More on: jackson, computer, virus








कमेंट्स
0