IBN7 IBN7

[+] 14 और खबरें

ऑनलाइन पिंडदान के खिलाफ हैं गया के पंडे

  • एजेंसियां
Posted on Jul 03, 2009 at 07:20pm IST | Updated Jul 03, 2009 at 07:55pm IST

Email
Print

गया (बिहार) । हजारों वर्षो से पिंडदान करके करोड़ों लोगों के पितरों की आत्मा को मुक्ति दिला चुके पवित्र शहर गया के पंडों ने बिहार सरकार के ऑनलाइन पिंडदान कराने के फैसले का विरोध किया है।

पवित्र फल्गू नदी के किनारे बसे इस शहर के पंडों का मानना है कि वही पिंडदान पितरों की आत्मा को शांति दिला सकता है, जिसमें उसके परिजन सशरीर गया में मौजूद हों। इस लिहाज से ऑनलाइन पिंडदान कराने का सरकार का फैसला न तो शास्त्र सम्मत है और न ही पिंडदान करने वालों के और पिंडदान कराने वालों के हक में।

गया के पंडों ने सरकार के इस फैसले को पुरातनकाल से चली आ रही धार्मिक मान्यताओं और रीति-रिवाजों पर आक्रमण करार दिया है।

पिंडदान करने वाले एक पुजारी महेश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि हम समझ नहीं पा रहे हैं कि सरकार ने ऑनलाइन पिंडदान शुरू ही क्यों किया। यह संभव नहीं है, क्योंकि पिंडदान के अवसर पर पिंडदान करने वाले की सशरीर मौजूदगी अनिवार्य होती है।

एक अन्य पंडे राजन सिजुआर ने कहा कि यह उन लोगों के दिमाग की उपज है जो धार्मिक मान्यताओं और रीति-रिवाजों के बारे में कुछ भी नहीं जानते। उन्होंने कहा कि अमेरिका या यूरोप में बैठा एक व्यक्ति ऑनलाइन पिंडदान कर तो सकता है लेकिन उससे उसके पितरों की आत्मा को शांति नहीं मिल सकती। यह काम गया में आकर ही संभव है।

उल्लेखनीय है कि बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि सरकार विदेशों में रहने वाले लोगों के लिए वीडियोकांफ्रेंसिंग के जरिए पिंडदान की व्यवस्था करेगी।

मोदी मानते हैं कि वीडियोकांफ्रेंसिंग के माध्यम से पिंडदान करने वाला व्यक्ति अपनी शारीरिक मौजूदगी जाहिर कर सकता है। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग ने विदेशों में रहने वालों के लिए इस साल से ऑनलाइन पिंडदान की व्यवस्था शुरू कर दी है।

पौराणिक मान्यता के अनुसार गया वह स्थान है, जहां पिंडदान करके लोग अपने पितरों की आत्मा को शांति दे सकते हैं। भगवान राम और उनकी पत्नी सीता ने राजा दशरथ की आत्मा की शांति के लिए गया में ही पिंडदान किया था।

लाइफस्टाइल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: online pind daan, gaya



पिछली खबर
कंप्यूटर को करप्ट कर सकता है माइकल जैक्सन
अगली खबर
6 साल के बच्चे पर ही लगा डाला गुण्डा एक्ट

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

अजब गजब में ये भी

तकनीक बताएगी, सीईओ सच बोल रहे हैं या झूठ!

वैज्ञानिकों ने एक नई तकनीक ईजाद की है जिससे इस बात का पता आसानी से चल जाएगा कि अधिकारी सही बोल रहे हैं या झूठ। 09:19 AM, Feb 06, 2012

कजाकिस्तान में बंदरों पर छा रहा वाइन का सुरूर!

कजाकिस्तान के एक चिड़ियाघर में बंदरों को ठंड से बचाने के लिए वाइन का सहारा लिया जा रहा है। बंदरों को प्रतिदिन निश्चित मात्रा में वाइन परोसी जा रही है। 13:37 PM, Feb 04, 2012

सीक्रेट पार्ट में फंसी अंगूठियां, डॉक्टरों ने काटकर निकालीं!

मध्य चीन में डॉक्टरों ने एक आदमी के गुप्तांग में फंसी दो अंगूठियां निकाल दी हैं जिसे उसने अपने घर की यात्रा के दौरान चोरी से बचने के लिए गुप्तांग पर पहन लिया था। 12:30 PM, Feb 03, 2012

समुद्र में मिला अब तक का सबसे बड़ा डूबा खजाना!

छिपे हुए खजाने की तलाश करने वाले एक व्यक्ति ने ब्रिटेन के डूबे एक व्यापारी जहाज का अवशेष ढूंढ निकालने का दावा किया है। 11:01 AM, Feb 03, 2012

नंगेपांव 156 किलोमीटर दौड़ बनाया कीर्तिमान

असम पुलिस के एक कांस्टेबल ने नंगेपांव मात्र 24 घंटे में 156.2 किलोमीटर की दूरी तय कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 10:48 AM, Feb 01, 2012

मिजोरम में पैदा हुआ 6.1 किलोग्राम का बच्चा

मिजोरम की राजधानी आइजोल में एक अस्पताल में 29 वर्षीया महिला ने 6.1 किलोग्राम वजन के एक शिशु को जन्म दिया है। 16:46 PM, Jan 30, 2012
Photogallery
टॉपलैस प्रदर्शन
20:01 PM, Jan 28, 2012

प्लेन से होम डिलीवरी करेगा भारतीय रेस्त्रां मालिक

ब्रिटेन में एक भारतीय रेस्त्रां के मालिक ने दुनिया भर में बसने वाले अपने लजीज व्यंजनों के मुरीदों को समय से पकवान पहुंचाने के लिए एक जेट विमान खरीदा है। 18:41 PM, Jan 28, 2012

मूवी क्विज

15:22 PM, Jan 28, 2012

सांप का सिर चबा गया 18 महीने का नन्हा बच्चा!

बच्चा रात में अपने माता-पिता के साथ सोया था। वह सुबह जल्दी उठकर अपने कमरे में चला गया, जहां उसने सांप को देखा। 14:37 PM, Jan 27, 2012
IBN7