IBN7 IBN7

[+] 393 और खबरें

मैं ही हूं जैक्सन के बच्चों की असली मां: डेबी

Posted on Jul 03, 2009 at 19:32 | Updated Jul 03, 2009 at 19:39

Email
Print
0

नई दिल्ली। पॉप गायक माइकल जैक्सन की जायदाद को लेकर कानूनी लड़ाई होगी। जैक्सन की पूर्व पत्नी डेबी रो ने कहा है कि वो उनके दो बच्चों की जिम्मेदारी सौंपे जाने के लिए कोर्ट जाएंगी। गुरुवार को लॉस एंजेलिस में एक इंटरव्यू में डेबी ने कहा कि वो अपने बच्चों की जिम्मेदारी अपने पास रखना चाहती हैं।

माइकल जैक्सन और डेबी के दो बच्चे हैं-12 साल के प्रिंस माइकल और 11 साल की पेरिस माइकल केथरीन। माइकल के तीसरे बच्चे की मां के बारे में जानकारी नहीं है। फिलहाल माइकल के बच्चों की अस्थाई तौर पर जिम्मेदारी जैक्सन की मां को सौंपी गई है। जैक्सन की पूर्व पत्नी डेबी रो ने उन आरोपों को भी खारिज कर दिया जिसमें कहा गया है कि वो बच्चों की असली मां नहीं हैं।

डेबी ने कहा कि इसके लिए वो डीएनए टेस्ट करवाने को भी तैयार हैं कि वो ही दोनों बच्चों की असली मां हैं। डेबी ने ये भी कहा कि वो माइकल जैक्सन के पिता जो जैक्सन को बच्चों से दूर रखने के लिए कोर्ट से अपील करेंगी।

माइकल जैक्सन के बारे में अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


IBNKhabarMore on: jackson, wife, debi, kankal ki zindagi



पिछली खबर
जरूरत होने पर पहनूंगी बिकनी : अमृता
अगली खबर
दो दिन पहले तो नाच-गा रहे थे माइकल

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

मनोरंजन में ये भी

डॉन की दो बिल्लियों में से ज्यादा कटीली कौन!

प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता एक बार फिर आमने सामने होंगी। दोनों डॉन के सीक्वेल में काम करने जा रही हैं। 21:20 PM, Sep 08, 2010
IBN7
IBN7IBN7
IBN7IBN7