IBN7 IBN7

[+] 350 और खबरें

ममता के रेल बजट से मुंबई नाराज

Posted on Jul 03, 2009 at 08:34pm IST | Updated Jul 03, 2009 at 10:00pm IST

मुंबई। ममता के रेल बजट से मुंबई नाराज है। मुंबई को शिकायत है कि ममता ने अपने बजट में महाराष्ट्र का ख्याल नहीं रखा। महाराष्ट्र बीजेपी के नेता तो शिकायत कर ही रहे हैं राज्य में खुद कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने इसे अपर्याप्त बता दिया है। सहयोगी एनसीपी भी ममता की मेल से नाखुश है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कहा है कि रेल बजट महाराष्ट्र के लिए थोड़ी खुशी-थोड़ा गम वाला है। मैं इस मुद्दे पर रेलमंत्री से चर्चा करूंगा। शरद पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले को भी शिकायत है कि महाराष्ट्र को कुछ खास नहीं मिला। एनसीपी की दिक्कत ये है कि ममता के इस बजट के सहारे चुनावी साल में वोटर का सामना कैसे होगा।

हालांकि ममता ने महाराष्ट्र के तीन बड़े रेलवे स्टेशनों को अंतरराष्ट्रीय दर्जा देने की बात कही है। मुंबई का छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, पुणे और नागपुर के स्टेशन वर्ल्ड क्लास बनाए जाएंगे। लेकिन आम मुंबईकर की तमाम उम्मीदें धरी रह गईं। शुरुआत में बजट की तारीफ कर रही सुप्रिया सुले ने बाद में इस बजट से नाखुशी जाहिर कर दी।




मुंबई के नेताओं की शिकायत ये है कि अपने बजट में ममता मुंबई को भूल गईं। इस बजट में ना तो मुंबई लोकल का जिक्र है और ना ही मुंबईवासियों की सुरक्षा का। मुंबई में हर रोज 65 लाख यात्री लोकल ट्रेन से यातायात करते हैं। यात्रियों की मांग थी कि इस बार ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाए। साथ ही 12 डिब्बों की बजाय 15 डिब्बों की रेल कई रूट्स पर चलाई जाएं। महाराष्ट्र में विपक्ष ने इस बजट को आड़े हाथों लिया है।

ममता के रेल बजट में महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों की रेल लाइनों के बारे में भी ज्यादा जिक्र नहीं है। विपक्ष आरोप लगा रहा है कि भरपूर राजस्व देने वाले इस क्षेत्र को फिर से नजर अंदाज किया गया है। एनसीपी का तो बेस ही महाराष्ट्र है लिहाजा उसे डर है कि कहीं कांग्रेस के साथ इसका खामियाजा उसे न भुगतना पड़ जाए।

देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Rail, Budget, Mamta



पिछली खबर
स्पीड न्यूज: पढ़ें-शुक्रवार की सभी बड़ी खबरें
अगली खबर
आसाराम बापू के आश्रम में काला जादू होता है!

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

डॉलर के मुकाबले रुपया अब तक के रिकॉर्ड निम्नतम स्तर पर

अगर आप विदेश में छुट्टियां मनाने की सोच रहे हैं या अपने बच्चे को विदेशी इंस्टीट्यूट में पढ़ाना चाहते हैं या फिर विदेश से किसी सामान की खरीदारी करना चाहते हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। डॉलर के मुकाबले रुपए के दाम रिकार्ड स्तर तक गिर गए हैं। 21:44 PM, May 16, 2012

अन्ना हजारे के काफिले पर पथराव, यूथ कांग्रेस पर आरोप

करप्शन के खिलाफ आंदोलन कर रहे समाजसेवी अन्ना हजारे के काफिले पर बुधवार को कुछ लोगों ने हमला किया। हमले में अन्ना बाल-बाल बच गए। बताया जाता है कि अन्ना के काफिले की एक कार पर पत्थर से हमला किया गया। 19:36 PM, May 16, 2012

‘तिब्बत में आत्मदाह की घटनाएं राजनीति से प्रेरित’

तिब्बत में आत्मदाह की घटनाएं राजनीति से प्रेरित है और इनके पीछे दलाई लामा के लोगों का हाथ है। इन घटनाओं के माध्यम से वे तिब्बत के मुद्दे को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित करना चाहते हैं। 18:23 PM, May 16, 2012

'क्लीन चिट मत दीजिए, जांच फिर से होनी चाहिए'

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान तलवार के वकील पिनाकी मिश्रा ने कहा है कि हमें क्लीन चिट मत दीजिए, हम सिर्फ इतना चाहते हैं कि मामले की फिर से जांच होनी चाहिए।वकील ने कहा कि अभी इस मामले में और भी जांच की जरूरत है। 16:40 PM, May 16, 2012

आरुषि हत्याकांड में CBI ने तलाशे हैं बेजुबान गवाह!

नोएडा आरुषि हत्या कांड में सीबाआई कातिल के करीब है, लेकिन तलाश है सबूतों की और सबूत तलाशने के लिए सीबीआई ने तलाशे हैं कुछ बेजुबान चश्मदीद गवाह। ये वो गवाह हैं जो कत्ल के एक एक सच को जानते हैं। 15:49 PM, May 16, 2012

रुपये में गिरावट से घबराने की जरूरत नहीं: प्रणब मुखर्जी

वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने आज सदन में रुपये में हुई ऐतिहासिक गिरावट पर बोलते हुए भरोसा दिया कि इससे आम आदमी को घबराने की जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपए की ये गिरावट अस्थायी है। 14:39 PM, May 16, 2012

एयर इंडिया के पायलटों की याचिका पर फैसला सुरक्षित

दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को एयर इंडिया के पायलटों के संघ इंडियन पायलट गिल्ड (आईपीजी) की याचिका पर फैसला गुरुवार तक के लिए सुरक्षित रख लिया। 14:30 PM, May 16, 2012

गिरफ्तारी से डरे निर्मल बाबा, अग्रिम जमानत अर्जी

धर्मगुरू निर्मल बाबा ने बिहार के अररिया कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दी है। निर्मल बाबा ने ये अर्जी अपने वकील के जरिए दी है। अररिया के एक शख्स ने बाबा पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। 13:44 PM, May 16, 2012
IBN7