IBN7 IBN7

[+] 193 और खबरें

आसाराम बापू के आश्रम में काला जादू होता है!

  • एजेंसियां
Posted on Jul 03, 2009 at 09:40pm IST | Updated Jul 03, 2009 at 09:58pm IST

Email
Print

अहमदाबाद। पिछले साल दो छात्रों की रहस्यमय हालात में हुई मौत के मामले में आसाराम बापू का आश्रम एकबार फिर संदेह के घेरे में आ गया है। मामले की जांच कर रही सीआईडी ने कहा है कि आश्रम के भीतर काला जादू किया जाता रहा होगा।

गौरतलब है कि आसाराम बापू के गुरुकुल में पढ़ाई कर रहे दीपेश और अभिषेक वाघेला नाम के दो छात्रों की पिछले साल मौत हो गई थी। गुजरात हाईकोर्ट में सीआईडी की ओर से दाखिल हलफनामे में कहा गया है कि आश्रम के कुछ शिष्य इसके बारे में जानते थे और इस सूचना को छिपाने की कोशिश कर रहे थे।

मामले के जांच अधिकारी एच बी राजपूत ने कहा था कि इस निष्कर्ष पर सीआईडी तीन शिष्यों के लाई डिटेक्टर टेस्ट के बाद पहुंची। उन्होंने गुरुवार को कोर्ट में हलफनामा दायर किया था। इन शिष्यों के नाम मिनकेतन पात्र, विकास खेमका और उयर संघानी है। जब दोनों छात्रों की रहस्यमय तरीके से मौत हुई तो वे आश्रम में उपस्थित थे।

राजपूत ने दोनों लड़कों के पिता की ओर से दाखिल याचिका के जवाब में ये बातें कहीं। याचिका में लड़कों के पिता ने कहा था कि सीआईडी को दोनों की मौत की वजह के बारे में अब तक कोई सुराग नहीं मिला है इसलिए मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी जानी चाहिए। मामले की अगली सुनवाई न्यायमूर्ति एच एन देवनी 15 जुलाई को करेंगे।

इस खबर पर अपनी राय दें।

देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Asaram bapu, Shram, Black, magic



पिछली खबर
ममता के रेल बजट से मुंबई नाराज
अगली खबर
देश में और मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे : आजाद

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

पति-पत्नी से बनता है एक परिवार, तो संपत्ति में मिले बराबर हक

योजना आयोग से जुड़ी एक कमेटी ने ऐसा कानून बनाने की सिफारिश की है जिससे परिवार की संपत्ति में पति-पत्नी को बराबर का हिस्सेदार माना जाए। तलाक होने पर सारी संपत्ति दोनों के बीच बराबर-बराबर बांट दी जाए। 17:13 PM, Feb 07, 2012

फलक की मां के बाद बहन को भी पुलिस ने ढूंढ निकाला

दिल्ली पुलिस ने फलक की मां के बाद मंगलवार को उसकी बहन सनोवर को भी ढूंढ निकाला है। दिल्ली पुलिस ने फलक की बहन को बिहार के मुजफ्फरपुर से ढूंढ निकाला है। 16:35 PM, Feb 07, 2012

आम बजट 16 मार्च को पेश होगा, रेल बजट 14 मार्च को

संसदीय कार्य मंत्री पवन कुमार बंसल ने सरकार की ओर से आज बजट तारीखों का ऐलान कर दिया। उन्होंने बताया कि 14 मार्च को रेल बजट पेश होगा और आम बजट 16 मार्च को। 12 मार्च से बजट सत्र की शुरुआत हो जाएगी। 13:58 PM, Feb 07, 2012

वेबसाइटें 15 दिन में आपत्तिजनक कंटेंट हटाएं: अदालत

दिल्ली की एक अदालत ने आज गूगल, फेसबुक, याहू आदि 21 प्रमुख इंटरनेट साइटों और सर्च इंजन को निर्देश दिया कि वे 15 दिन के अंदर अपनी प्रणाली से आपत्तिजनक सामग्री हटा दें। 17:20 PM, Feb 06, 2012
IBN7