IBN7 IBN7

[+] 237 और खबरें

दो दिन पहले तो नाच-गा रहे थे माइकल

Posted on Jul 03, 2009 at 10:09pm IST | Updated Jul 04, 2009 at 09:30am IST

नई दिल्ली। माइकल जैक्सन की मौत से बस दो दिनों पहले के एक वीडियो ने उसकी मौत का राज और गहरा कर दिया है। जी हां, मरने से महज दो दिनों पहले वो न सिर्फ पूरी मस्ती के साथ नाच रहे थे बल्कि गा भी रहे थे (वीडियो देखें)। क्या आप यकीन कर सकते हैं कि महज दो दिनों बाद ही ऐसे माइकल की लाश मिली जिसके पेट में सिर्फ दवाएं थीं।

माइकल के आखिरी शो के प्रमोटर के दावे को मानें तो ये वीडियो 23 जून का है। जबकि माइकल की मौत हुई थी 25 जून को। आखिर क्या हुआ इन दो दिनों में कि माइकल इतने कमजोर हो गए कि जीते जागते कंकाल में बदल गए। माइकल इस वीडियो में दे डोन्ट केयर अबाउट अस नाम के गाने पर अपने होने वाले स्टेज शो की रिहर्सल कर रहे हैं। उनके साथ और भी कई डांसर हैं। माइकल इस वीडियो में पूरी तरह से तरोताजा और ऊर्जा से भरे हुए नजर आ रहे हैं।




इसमें नाचने वाले माइकल को देखकर कोई नहीं कह सकता कि उनके दिल की धड़कन दो दिनों बाद रुकने वाली हैं। इस तरह का पूरा 100 घंटे का वीडियो है माइकल के कम बैक शो के प्रमोटर एईजी के पास। माइकल स्टेज पर अपने साथ डांस करने वालों का ऑडिशन तक खुद कर रहे थे। वो चुने गए डांसरों के साथ मिलते जुलते थे। उनकी हौसलाअफजाई भी करते थे। इस वीडियो को देखकर कोई नहीं कह सकता है कि माइकल जैक्सन बीमार हैं या फिर सिर्फ दवाइयों के भरोसे जी रहे हैं।

माइकल इस शो से दुनिया में नया धमाल मचाने वाले थे। इस शो का एक-एक लम्हा इस तरह तैयार किया जा रहा था कि पूरी दुनिया हैरत में पड़ जाए। लेकिन इससे पहले कि अपने दीवानों को माइकल एक बार फिर चौंकाते उनकी 25 जून को मौत हो गई। दुनिया हैरत में तो डूबी लेकिन भारी दुख के साथ। शो के रिहर्सल के दौरान माइकल से मिलने वाले उनके साथ बिताए गए पलों को अपनी जिंदगी के सबसे बेहतरीन पल मानते हैं।

जैक्सन के जिंदगी के कई राज दफन हैं नेवरलैंड में

नई दिल्ली। तकरीबन 15 हजार करोड़ रुपये के माइकल जैक्सन के घर में उनकी जिंदगी के तमाम राज दफन हैं। माइकल की जिंदगी कितनी आलीशान थी। वो कैसे जीते थे। इसकी कल्पना माइकल जैक्सन के सपनों की दुनिया को देखने के बाद ही की जा सकती है। 2007 में इसकी कीमत लगाई गई थी 15 हजार करोड़ रुपये।

माइकल की ये दुनिया फैली थी साढ़े छह वर्ग किलोमीटर में। यहां वो 1988 से लेकर 2005 तक लगातार रहे। बंगले तक जाने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। रास्ते में मिलते हैं कुछ बच्चों के स्टैचू। जैक्सन को बच्चों से बेहद प्यार था। नेवरलैंड के दरवाजे हमेशा बच्चों के लिए खुले रहते थे। लेकिन बच्चों से उनका लगाव ही उनके लिए सबसे ज्यादा बदनामी लेकर आया। उनपर बच्चों के यौन शोषण के आरोप लगे। जैक्सन के रैंच में उनका बच्चों से लगाव हर तरफ नजर आता है।

यहां तक कि बाथरूम में लगी टाइलें भी इस बात की गवाही दे रही हैं। बाथ टब तो इतना बड़ा है कि उसमें कई लोग नहा सकते हैं। जैक्सन का बेडरूम अब खाली है। लेकिन इसके दरवाजों पर जितने सिक्योरिटी सिस्टम लगे हैं उतने शायद बैंक में भी इस्तेमाल नहीं होते। जैक्सन ने न सिर्फ अपने बेडरूम के दरवाजों पर कई ताले लगा रखे थे बल्कि डिजिटल सिक्योरिटी की भी पूरी व्यवस्था कर रखी थी।

उनके बेडरूम में ही पुलिस के लिए एलार्म लगा हुआ था। यानि किसी भी खतरे की स्थिति में वो अलार्म का बटन दबाकर वो पुलिस को बुला सकते थे। इसके अलावा भी इस सिस्टम में कुछ खास अलॉर्म लगे हुए हैं। बेडरूम से ही जुड़ा हुआ जैक्सन का एक गुप्त कमरा है। कहा जाता है कि जैक्सन इस कमरे में खुद से जुड़ी हुई खास चीजें रखते थे। वो खास चीजें क्या थीं ये आजतक कोई नहीं जान सका है।

जैक्सन के घर में एक बड़ा किचन है। वहीं पास में रखी हुई है एक आइसक्रीम मशीन जो माइकल जैक्सन को मशहूर अभिनेत्री एलिजाबेथ टेलर ने दी थी। इस घर में जैक्सन अपनी पत्नी यानि एल्विस प्रिसले की बेटी के साथ रहे थे। ये घर बच्चों के लिए हमेशा खुला रहता था। जैक्सन इस घर में बच्चों के साथ खेलते थे। कई तस्वीरें इसकी गवाह हैं लेकिन जैक्सन की ये छवि उस वक्त तार-तार हो गई जब 2003 में एक कैंसर से पीड़ित बच्चे ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया।

जैक्सन को इस मुकदमे में उबरने में 20 मिलियन डॉलर खर्च करने पड़े। इससे पहले भी जैक्सन पर एक बच्चे ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। तब जैक्सन ने कोर्ट के बाहर ये मामला 21 मिलियन डॉलर में निपटाया था। 2005 में माइकल कैंसर पीड़ित बच्चे के यौन शोषण के आरोपों से बरी हो गए। लेकिन इसने उन्हें बुरी तरह तोड़ दिया। इसके बाद वो बहरीन चले गए। जहां वो कुछ दिन रहे। इसी दौरान माइकल के इस रैंच में काम कर रहे कुछ कर्मियों ने ये आरोप लगाया कि वो महीनों से उन्हें तनख्वाह नहीं दे रहे हैं। आखिरकार माइकल ने कई कर्मचारियों को तनख्वाह देकर उन्हें चलता किया।

2008 में माइकल जैक्सन के सामने इस रैंच को बेचने की नौबत आ गई। उनपर 23 मिलियन डॉलर का कर्ज चढ़ गया था। लेकिन उसी वक्त अमेरिका के एक बड़े रियलिटी बिजनेस मैन ने उन्हें इस कर्ज से छुटकारा दिला दिया। बदले में जैक्सन ने उसे रैंच में अपना भागीदार बना लिया। फिलहाल इस रैंच की देखभाल वही कर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि माइकल के इस रैंच को टूरिज्म के लिए खोल दिया जाएगा। लेकिन इसका क्या होना है ये अभी तक तय नहीं हुआ है।

माइकल जैक्सन के बारे में अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: jackson, new video , kankal ki zindagi



पिछली खबर
मैं ही हूं जैक्सन के बच्चों की असली मां: डेबी
अगली खबर
सिर्फ डांस नहीं एक्टिंग भी करती हैं कटरीना!

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

मनोरंजन में ये भी

Photogallery
नौका पर प्रेम का चौका
14:34 PM, May 21, 2012
Photogallery
सौ साल का 'हीरो'
17:24 PM, May 19, 2012
Photogallery
विद्या का आइटम नंबर
19:31 PM, May 18, 2012
Photogallery
'बोल बच्चन' में बिग बी
15:01 PM, May 18, 2012
Photogallery
एक और छम्मक छल्लो
14:20 PM, May 18, 2012

‘जिया हो बिहार के लाला’ से फिर धूम मचाएंगी स्नेहा

मनोज बाजपेयी की ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में महिला संगीतकार स्नेहा खनवलकर के म्यूजिक ने फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं। फिल्म और गाने के प्रोमो ने लोगों में रोमांच पैदा कर दिया है। 13:18 PM, May 11, 2012

आमिर ने लूटा दिलीप कुमार का दिल, जमकर प्रशंसा की

हिंदी फिल्मों के सदाबहार अभिनेता दिलीप कुमार भी 'सत्यमेव जयते' से बेहद प्रभावित हुए हैं और उन्होंने टीवी शो के लिए आमिर की जमकर प्रशंसा की है। 10:53 AM, May 11, 2012

सत्यमेव जयते ने सबको लुभाया, आमिर को जिंदगी लाइव ने!

सुपरस्टार आमिर खान का पहला टेलीविजन शो 'सत्यमेव जयते' रविवार को पहली कड़ी की प्रस्तुति के साथ ही लोगों के दिलों पर छा गया। शो के बाद आमिर खान ने आईबीएन 7 के शो ‘जिंदगी लाइव’ की जमकर तारीफ की। 10:55 AM, May 07, 2012
IBN7