IBN7 IBN7

[+] 202 और खबरें

देश में और मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे : आजाद

  • एजेंसियां
Posted on Jul 03, 2009 at 11:03pm IST

Email
Print

नई दिल्ली। केंद्र सरकार योग्य चिकित्सकों की कमी से निजात पाने के लिए निजी-सार्वजनिक भागीदारी के जरिए देश में और मेडिकल कॉलेज खोलेगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को राज्यसभा में बताया कि निजी क्षेत्र को राज्यों में मेडिकल कॉलेज खोलने की अनुमति दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया के नियमों में बदलाव किए जाएंगे। एमसीआई एक सांविधिक निकाय है जो कि मेडिकल कॉलेजों, नए कॉलेजों और डॉक्टरों को रजिस्ट्रेशन प्रदान करती है।

आजाद ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधारों और योग्य चिकित्सकों को अधिक संख्या में तैयार करने के लिए उनका मंत्रालय स्वास्थ्य क्षेत्र में राष्ट्रीय मानव संसाधन परिषद के गठन का प्रस्ताव पेश करेगा,जो कि नियामक इकाई के तौर पर काम करेगी।

उन्होंने कहा कि परिषद के गठन के लिए स्वास्थ्य सचिव नरेश दयाल के नेतृत्व में एक कार्यबल का गठन किया गया है। कार्यबल 31 जुलाई तक अपनी रिपोर्ट मंत्रालय को सौंपेगा।

उल्लेखनीय है कि एक जुलाई को स्वास्थ्य मंत्री ने घोषणा की थी कि जो डाक्टर सुदूर और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में काम करने की इच्छा जताएंगे उन्हें दोगुना वेतन दिया जा सकता है।

देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Medical, private, college



पिछली खबर
आसाराम बापू के आश्रम में काला जादू होता है!
अगली खबर
दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बचा एयर इंडिया का विमान

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

मायका बेटी के लिए गेस्टहाउस, बिना इजाजत NO ENTRY

बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला दिया है। बालिग बेटी या बेटा तभी तक अपने मां-बाप के घर में रह सकता है जब तक उनके मां-बाप चाहें। कोर्ट के मुताबिक ये मां-बाप की इच्छा पर निर्भर करता है कि वो अपनी बालिग औलाद को घर में रखें या नहीं। 17:13 PM, Feb 08, 2012

पढ़ें: रेलवे का पूरा ढांचा बदलना चाहते हैं रेल मंत्री!

रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी रेलवे का पूरा ढांचा बदलना चाहते हैं। पहली बार रेल बजट पेश करने की तैयारी में जुटे दिनेश त्रिवेदी मानते हैं कि रेलवे में सुरक्षा से लेकर रखरखाव तक, कुछ भी ठीक नहीं है। 15:07 PM, Feb 08, 2012

पढ़ें: वरिष्ठ राजनयिक को क्यों बचा रहा विदेश मंत्रालय!

चित्रा पर आरोप है कि कुछ साल पहले तुर्की में भारत का राजदूत रहते हुए गलत बिल पर लाखों का गलत भत्ता लिया। इस बारे में विदेश मंत्रालय ने जानकारी देने से मना कर दिया है। 14:34 PM, Feb 08, 2012

TET घोटाला: माध्यमिक शिक्षा परिषद के डायरेक्टर अरेस्ट

उत्तर प्रदेश पुलिस ने टीईटी घोटाले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के डायरेक्टर संजय मोहन को गिरफ्तार कर लिया है। संजय मोहन को कानपुर देहात पुलिस ने गिरफ्तार किया। 13:35 PM, Feb 08, 2012

गुजरात सरकार की निष्क्रियता से बढ़े 2002 के दंगे: हाई कोर्ट

2002 के दंगों में धार्मिक स्थलों को हुए नुकसान के एक मामले में याचिका की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने गुजरात सरकार पर कड़ी टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि सूबे की सरकार ने 2002 में अपने दायित्वों का निर्वहन सही से नहीं किया। 12:40 PM, Feb 08, 2012

लादेन से भी मिला था मुंबई बम धमाकों का आरोपी

मुंबई में 13 जुलाई 2011 को हुए तिहरे बम धमाकों में नया खुलासा हुआ है। धमाकों का आरोपी हारुन, ओसामा बिन लादेन से मिला था और अलकायदा से उसके संबंध थे। 11:54 AM, Feb 08, 2012
IBN7