काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल ने शुक्रवार को अपने कैबिनेट में दो नए मंत्रियों को शामिल किया। मंत्रिमंडल के इस चौथे विस्तार के साथ ही कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या 32 हो गई है।
नए मंत्रियों में तराई पार्टी, सद्भावना पार्टी के राजेंद्र महतो का नाम शामिल है, जिन्होंने सत्ता बंटवारे को लेकर उभरे मतभेद के कारण इसके पहले गठबंधन सरकार में शामिल होने से इंकार कर दिया था। महतो इसके पहले की माओवादी सरकार में वाणिज्य व आपूर्ति मंत्री थे। वर्तमान सरकार में भी उन्हें वहीं विभाग सौंपा गया है।
मंत्रिमंडल में शामिल किए गए दूसरे मंत्री हैं समाजवादी प्रजातांत्रिक जनता पार्टी के प्रेम बहादुर सिंह। वह पहली बार किसी सरकार में शामिल हुए हैं और उन्हें कानून व न्याय मंत्री बनाया गया है। जब प्रधानमंत्री अपने कैबिनेट का विस्तार कर रहे थे, उस समय माओवादियों ने संसद को घेरे रखा था और उन्होंने शुक्रवार को संसद की कार्यवाही नहीं चलने दी। माओवादी पांच मई से ही संसद को घेरे हुए हैं।
माओवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. बाबूराम भट्टराई ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रपति डॉ. राम बरन यादव को बजट और सरकार की नीतियों को संसद में पेश नहीं करने देगी।
दुनिया की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।








कमेंट्स
0